पारस डोगरा और केवी अनीश (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Ranji Trophy: बीच मैदान पर आग बबूला हुए जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा, कर्नाटक के खिलाड़ी हुई धक्का-मुक्की

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी को गुस्से में सिर मार दिया। जिसके बाद मामला और बढ़ गया।

उज्जवल सिन्हा

Karnataka vs Jammu and Kashmir: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। जम्मू-कश्मीर की टीम 450 से ज्यादा रन बना चुकी है। हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और कर्नाटक के एक फील्डिर को सिर से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद जमकर विवाद हुआ।

यह घटना जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में हुई, जब डोगरा और कन्हैया वधावन बल्लेबाजी कर रहे थे। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डोगरा ने किनारा करके चौका मारा, जिसके बाद डोगरा और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर केवी अनीश के बीच कुछ कहासुनी हुई। डोगरा सीधे अनीश पर झपटे और उनको सिर से मारा। बाद में मयंक अग्रवाल ने बीच-बचाव किया।

इसकी वजह केवी अनीश द्वारा लगातार भड़काऊ शब्दों को बताया जा रहा है। लंबे समय तक भड़काऊ शब्द सुनने के बाद पारस डोगरा अपना आपा खो बैठे और हमलावर हो गए। बाद में अंपायरों ने बीच-बचाव किया। ओवर के बाद, डोगरा ने माफी मांगी। हालांकि, अनीश माफ करने के लिए तैयार नहीं थे। इससे पहले, पहले दिन, वैशाक विजयकुमार की एक उछलती हुई बाउंसर डोगरा के ग्लव पर लगी, जिससे उन्हें पहले दिन 48 गेंदों पर 9 रन बनाकर रिटायर हर्ट होना पड़ा था।

आपस में एक और खिलाड़ी बीच में हुई टक्कर

डोगरा और अनीश के बीच हुई घटना के बाद एक और घटना हुई। तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक और वधावन एक दूसरे से टकरा गए। वधावन के सिंगल रन दौड़ने के समय यह घटना हुई। सिंगल लेने के रास्ते में उसकी बाईं कोहनी पेसर से टकरा गई। दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए।

जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में

जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है और कर्नाटक को कड़ी टक्कर दे रही है। टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने दूसरे दिन के 139 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 464 रन बना लिए थे। शुभम पुंडीर ने 121 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 61 और यावर हसन 88 और कन्हैया वधावन 70 रन बनाकर आउट हुए। पारस डोगरा 65 रन बनाकर और साहिल लोतरा 25 रन बनाकर खेल रहे थे।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान