रमेश पोवार और वसीम जाफर  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

Ramesh Powar BCCI Selector: रमेश पोवार बन सकते हैं BCCI के नए मुख्य चयनकर्ता, वसीम जाफर का भी हुआ इंटरव्यू

BCCI Senior Selection Committee: BCCI की सीनियर पुरुष चयन समिति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को इस समिति का अगला मुख्य चयनकर्ता बनाया जा सकता है।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • रमेश पोवार अजीत अगरकर की जगह अगले मुख्य चयनकर्ता बनने के प्रबल दावेदार।

  • जाफर, विलियम्स और मार्टिन ने दिया इंटरव्यू दिया, पार्थिव पटेल बाहर।

  • हर BCCI चयन बैठक में वीवीएस लक्ष्मण (CoE प्रतिनिधि) अब स्थायी रूप से शामिल होंगे।

Indian Cricket Selection Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को इस समिति का अगला मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने की प्रबल संभावना है। वह अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं। फिलहाल, पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा अंतरिम तौर पर इस समिति की कमान संभाल रहे हैं।

वसीम जाफर सहित कई दिग्गजों के हुए इंटरव्यू

सीनियर चयन समिति के पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित थी। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने 15 अक्टूबर को इस पद के लिए 4-5 प्रमुख उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए।

इन उम्मीदवारों में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर, बड़ौदा के पूर्व खिलाड़ी कॉनर विलियम्स और जैकब मार्टिन शामिल थे। हालांकि, पहले चल रही अटकलों के विपरीत पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है।

चयन समिति में शामिल होगा CoE का स्थायी प्रतिनिधि

BCCI के नए नियमों के तहत अब चयन समिति की बैठकों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का एक स्थायी प्रतिनिधि भी शामिल होगा। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई वनडे और टेस्ट टीम की ऑनलाइन सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि लक्ष्मण की मौजूदगी CoE प्रतिनिधि के तौर पर है।

जूनियर चयन समिति में भी होंगे बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रमेश पोवार का इंटरव्यू पहले जूनियर चयन समिति के लिए भी हुआ था, लेकिन अब उन्हें सीनियर समिति में शामिल करने पर मुहर लग सकती है। दूसरी ओर, कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा, नॉर्थ जोन से अरुण शर्मा और वेस्ट जोन Under-19 पैनल से एल पवार को जिम्मेदारी मिल सकती है।

कैसा रहा रमेश पोवार का कोचिंग करियर

आपको बता दें कि रमेश पोवार का कोचिंग करियर शानदार रहा है। उनके मार्गदर्शन और पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई ने साल 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता था। पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग