रजत पाटीदार (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान, सभी फॉर्मेट में मिली मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम की कप्तानी

Rajat Patidar Captain of Madhya Pradesh: रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। उन्होंने शुभम शर्मा की जगह ली।

संजय सिंह बिष्ट

Rajat Patidar: रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें 2025-26 के घरेलू सत्र से पहले दी गई है, जिसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही रणजी ट्रॉफी से होगी। 32 वर्षीय रजत पाटीदार ने इस पद के लिए टीम के पूर्व कप्तान शुभम शर्मा का स्थान लिया है।

सभी टीमों का करेंगे नेतृत्व

मध्य प्रदेश क्रिकेट निदेशक चंद्रकांत पंडित ने पाटीदार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। रजत पाटीदार अब टीम के सभी फॉर्मेट में नेतृत्व करेंगे और टीम की रणनीति और प्रदर्शन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। इस बदलाव के साथ मध्य प्रदेश टीम नए सत्र की तैयारियों में जुट गई है और पाटीदार की कप्तानी में टीम पर नई नजर रखी जाएगी।

अपनी कप्तानी में RCB को बना चुके हैं चैंपियन

रजत पाटीदार को पिछले सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कप्तान के रूप में पहली बार आजमाया गया था। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके बाद मध्य प्रदेश को फाइनल तक लेकर गए, जहां टीम को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा।

रेस्ट ऑफ इंडिया के हैं कप्तान

रजत पाटीदार आईपीएल खिताब जीतने के बाद से शानदार कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने हाल ही में 2014-15 के बाद पहली बार सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है। हाल ही में पाटीदार ने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का नेतृत्व किया, जिसमें ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे बड़े नाम शामिल थे। हालांकि, इस मुकाबले में उनकी टीम को विदर्भ के हाथों 93 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन की 11 पारियों में 48.09 की औसत से 529 रन बना चुके रजत पाटीदार इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक जमाया है। मध्य प्रदेश 15 अक्टूबर को अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। इसके बाद टीम 25 अक्टूबर से सौराष्ट्र को चुनौती देगी।

रणजी सीजन दो चरणों में खेला जाना है। पहला चरण 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा, जिसके बाद सीजन में व्हाइट बॉल टूर्नामेंट के लिए ब्रेक होगा। इसके बाद दूसरा चरण अगले साल 22 जनवरी से 1 फरवरी तक खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट चरण 6 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज