रजत पाटीदार (फोटो सोर्स- @RCBTweets) 
क्रिकेट

रजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री

Rajat Patidar IPL Record: अहमदाबाद में 31 मई को आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

संजय सिंह बिष्ट

RCB Captain Rajat Patidar Record as a Captian: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। ये पूरी टीम के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक पल था। इससे पहले कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने पिछेल साल आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार इसकी ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब गुजरात टाइटंस को हराकर ये दूसरी बार है, जब टीम ने लगातार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

रजत पाटीदार ने धोनी-रोहित के क्लब में मारी एंट्री

ये जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के लिए खास रही। अब वो आईपीएल के खिताब पर लगातार दो बार कब्जा जमाने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में लगातार दो बार आईपीएल की ट्रॉफी जीता चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने ने साल 2010 और 2011 में CSK को आईफीएल ट्रॉफी दिलाई थी। वहीं, रोहित शर्मा ने 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को खिताबी जीत दिलाई थी।

IPL में लगातार दो खिताबी जीत दर्ज करने वाले कप्तान

स्थान कप्तान का नाम साल और टीम
1 महेंद्र सिंह धोनी 2010, 2011 (चेन्नई सुपर किंग्स)
2 रोहित शर्मा 2019, 2020 (मुंबई इंडियंस)
3 रजत पाटीदार 2025, 2026 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

मैच का हाल

आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद बेंगलुरु के गेंदबाजों ने अपने कप्तान का फैसला सही साबित करते हुए गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 155 रन पर रोक दिया। फिर बल्लेबाजी में रही-सही कसर विराट कोहली ने पूरी कर दी। गुजरात टाइटंस के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने विराट कोहली की भरोसेमंद व विस्फोटक पारी की बदौलत लक्ष्य को 2 ओवर व 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

विराट कोहली ने बनाए नाबाद 75 रन

बल्लेबाजी में आरसीबी के लिए इस ऐतिहासिक जीत में विराट कोहली शानदार प्रदर्शन किया। वो शुरुआत से लेकर RCB को जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे।उन्होंने 42 गेंदों पर 9 चौको व 3 छक्कों की मदद से 75 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली के अलावा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 16 गेदों में 32 रन बनाए।

वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 15, टिम डेविड ने 24 तो विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अर्शद खान को 1-1 विकेट मिला।

बल्लेबाजी में गुजरात टाइटंस को उसके टॉप ऑर्डर ने काफी निराश किया। शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर और निशांत संधु आरसीबी के खिलाफ इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकमयाब रहे। साई सुदर्शन 12, शुभमन गिल 10, जोसर बटलर 19 तो निशांत संधु 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वॉशिंगटन सुंदर ने जीटी के लिए सबसे ज्यादा 50 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ये रन 37 गेंदों पर 5 चौको की मदद से बनाए। इसके अलवा अर्शद खान सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं