नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ अपने समय में भारतीय टीम के वो खिलाड़ी हुआ करते थे, जिन पर पूरी टीम डिपेंड हो जाती थी। जितनी सराहना उनके खेल की हुई, उतने ही उनकी कोचिंग की भी हुई। अब भारतीय टीम को जूनियर द्रविड़ मिलने वाला है। द्रविड़ के बेटे समित का सेलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया है। हालांकि वह अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे।
समित द्रविड़ ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। वह दाएं हाथ के एक बल्लेबाज हैं। साथ ही वह दाएं हाथ के ही मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं। वह कर्नाटक अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, वह 2023-24 में कूच बिहार ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। साथ ही वह महाराजा ट्रॉफी केएससीए T20 टूर्नामेंट में मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं। लेकिन फिर भी वह डर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे, जिसके पीछे की वजह उनकी उम्र है।
दरअसल, समित पहली बार अंडर-19 लेवल पर भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। वह जल्द ही अंडर-19 की तरफ से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। लेकिन वह अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि यह विश्व कप 2026 में होना है और समित आने वाले दो महीने के बाद 19 साल के हो जाएंगे। जिसका मतलब हो कि 2026 में उनकी उम्र 19 साल से ज्यादा हो जाएगी। इसी वजह से वह आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला है। वहीं अभी भारतीय अंडर-19 टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और 2 चार दिवसीय मुकाबले खेले जाने हैं। तीन वनडे पुडुचेरी में होंगे, जबकि चार दिवसीय मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी मोहम्मद अमान के हाथों में है, जबकि चार दिवसीय मैचों में सोहम पटवर्धन कप्तान होंगे।
ज्ञात हो कि समित के पिता राहुल द्रविड़ भारत के मिस्टर डिपेंडेबल के नाम से काफी मशहूर थे। क्योंकि जब वह क्रिड पर आते थे तब पूरी टीम उनपर निर्भर हो जाती थी। क्योंकि सबको पता रहता था कि जब तक वह क्रीज पर है तब तक टीम इंडिया को कोई हरा नहीं सकता है। वहीं हाल ही में भारतीय टीम में उनकी कोचिंग में 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब हो पाई है।