पंजाब किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL Playoffs: पंजाब किंग्स के लिए खुशखबरी! 11 बार फाइनल में जगह बना चुकी हैं क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम

आईपीएल इतिहास में 11 बार उस टीम ने फाइनल का दरवाजा खटखटाया है, जो क्वालीफायर 1 में हारी है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को क्वालीफायर 1 में शिकस्त दी। अब 1 जून को PBKS का क्वालीफायर 2 में MI के साथ मैच होना है।

संजय सिंह बिष्ट

क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ होने वाला है। मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस को हराकर यहां पर पहुंची है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हारी। जिसके बाद उसके पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है।

गौरतलब है कि आईपीएल में प्लेऑफ की शुरुआत साल 2011 से की गई। जिसमें कि सेमीफाइनल से पहले फाइनलिस्ट टीमों का चयन होता है। ऐसे में क्वालीफायर मुकाबला हारने वाली टीम ज्यादा बार फाइनल में पहुंची है। आइए इस बारे में पूरी बात करते हैं।

आज के मुकाबले आईपीएल का फॉर्मेट पहले भिन्न था। उस वक्त लीग स्टेज मुकाबलों के बाद अंक तालिका की टॉप 4 टीमों को प्लेऑफ में जगह मिलती थी। दूसरी तरफ अन्य टीमों सीजन से बाहर हो जाती थी। जिसके बाद टॉप 2 टीमों को क्वालीफायर 1 खेलना होता था।

वहीं, तीसरे और चौथे नंबर की टीम को एलिमिनेटर खेलना पड़ता था। वहीं, क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम फाइनल में जहग और हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में खलती थी। इसकि विजेता टीम को दूसरी फाइनलिस्ट टीम माना जाता था।

क्वालीफायर हारने वाली टीम ज्यादा बार फाइनल में पहुंची

आईपीएल इतिहास में क्वालीफायर हारने वाली टीम ज्यादा बार फाइनल में पहुंची है। बता दें कि पिछले सीजन की रनर-अप टीम सनराइजर्स हैदराबाद थी। इस दौरान उसने क्वालीफायर हारने के बाद क्वालीफायर 2 में जगह बनाई थी। अगर आईपीएल के पूरे आंकड़ें की बात करे तो कुल 11 बार क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम फाइनल में पहुंची हैं। जिसके बाद उन्होंने क्वालीफायर 2 को जीता। आईए जानते हैं कि कौन-कौन सी टीम क्वालीफायर हारने वाली टीम फाइनल में पहुंची हैं।

  • सनराइजर्स हैदराबाद- 2024
  • गुजरात टाइटंस- 2023
  • राजस्थान रॉयल्स- 2022
  • दिल्ली कैपिटल्स- 2020
  • मुंबई इंडियंस- 2019
  • सनराइजर्स हैदराबाद- 2018
  • मुंबई इंडियंस- 2017
  • चेन्नई सुपर किंग्स- 2015
  • पंजाब किंग्स- 2014
  • मुंबई इंडियंस- 2013
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 2011

इस बार का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को आरसीबी के हाथों हार मिली है। अब देखना होगा कि वो क्या ऐसी 12वीं टीम बन पाएगी, जो कि क्वालीफायर 1 में हारने के बाद फाइनल में जगह बना पाएगी?

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब