दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

DPL में गूंजा प्रियांश आर्य का बल्ला, वॉरियर्स ने स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से चटाई धूल

Delhi Premier League 2025: मौजूदा सीजन के 28वें मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को सात विकेट से हराया। वॉरियर्स के लिए प्रियांश आर्या ने तूफानी अंदाज में फिप्टी जड़ी।

संजय सिंह बिष्ट

DPL 2025: बीते बुधवार 20 अगस्त को दिल्ली प्रीमियर लीग का 28वां मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला आउटर दिल्ली वॉरियर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच हुई। इस दौरान दिल्ली वॉरियर्स ने दिल्ली स्टाइकर्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले नॉर्थ दिल्ली स्टाइकर्स के कप्तान ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवरों में 193 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 19 के स्कोर पर अर्णव बग्गा (6) का विकेट गंवा दिया था। यहां से सार्थक रंजन ने वैभव कांडपाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

सार्थक 35 गेंदों में एक छक्के और दो चौकों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। स्ट्राइकर्स 75 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से वैभव कांडपाल ने अर्जुन के साथ चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

वैभव 40 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें पांच छक्के और छह चौके शामिल रहे, जबकि अर्जुन ने 19 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से कप्तान सिद्धांत शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि केशव डबास ने दो विकेट चटकाए। इनके अलावा शिवम शर्मा और अमन चौधरी ने एक-एक शिकार किया।

प्रियांश आर्या और केशव डबास की साझेदारी आई काम

इसके जवाब में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली। टीम महज सात रन पर सनत सांगवान (0) का विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद प्रियांश आर्य ने ऋषभ द्राल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन जुटाए। ऋषभ 25 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद प्रियांश ने केशव डबास के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़ते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया।

प्रियाश आर्या का तूफानी अर्धशतक

प्रियांश आर्या 30 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केशव (नाबाद 46) ने ध्रुव सिंह (नाबाद 26) के साथ अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 12 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी टीम के लिए हर्षित राणा, विकास दीक्षित और अर्जुन ने एक-एक विकेट झटका।

एजेंसी इनपुट के साथ

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन