प्रियांश आर्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

प्रियांश आर्या ने गढ़ दिया कीर्तिमान, बने ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज

हांलाकि प्रियांश आर्या ने आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में ज्यादा रन नहीं बनाए। लेकिन 24 रन की छोटी पारी खेलकर उन्होंने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

संजय सिंह बिष्ट

3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आरसीबी इस मुकाबले में जीत दर्ज कर 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वहीं, पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने आईपीएल में नया रिकॉर्ड बना लिया है।

हांलाकि प्रियांश आर्या खिताबी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ ज्यादा रन नहीं बना सके। उन्होंने इस मुकाबले में 19 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए। इसके साथ ही वो आईपीएल में एक अपकैप्ड भारतीय बल्लेबाज के तौर पर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

प्रियांश आर्या ने रचा इतिहास

आईपीएल 2025 फाइनल मैच में प्रियांश आर्या ने 24 रन की पारी खेलकर इस सीजन में 475 रन पूरे किए। अब वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुके हैं। इस दौरान उन्होंने देवदत्त पाडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ा। देवदत्त ने साल 2020 के आईपीएल में कुल 473 रन बनाए थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

  •  475 रन- प्रियांश आर्या- 2025
  •  473 रन- देवदत्त पाडिक्कल- 2020
  •  439 रन- श्रेयस अय्यर- 2015
  •  397 रन- तिलक वर्मा- 2022
  •  391 रन- राहुल त्रिपाठी- 2017

पंजाब को जीत के लिए 191 की जरूरत

आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पंजाब किंग्स के सामने खिताबी मुकाबले में 190 रन का स्कोर खड़ा किया। अब पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने पहले खिताब के लिए 191 रन बनाने होंगे। फिल सॉल्ट ने भरी उड़ान…सुपरमैन के अंदाज़ में लपकी बाउंड्री पार जा रही गेंद, देखें सांसें रोक देने वाला VIDEO

पंजाब किंग्स और आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर