पृथ्वी शॉ और मुशीर खान की लड़ाई का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पहले लगाया शतक फिर खोया आपा, लाइव मैच में पृथ्वी शॉ का फूटा गुस्सा, मैदान पर जमकर हुआ बवाल- VIDEO

पृथ्वी शॉ ने मुंबई के खिलाफ 181 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन आउट होने के बाद मैदान पर मुशीर खान से भिड़ गए। शतक के बाद हुआ बवाल कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

Prithvi Shaw Fight: महाराष्ट्र की ओर से मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने बल्ले से धमाकेदार वापसी की। लंबे समय से लय की तलाश में चल रहे इस युवा बल्लेबाज ने 219 गेंदों की शानदार पारी खेलते हुए 181 रन ठोके। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। शॉ ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। लेकिन, आउट होने के बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। शॉ अपना गुस्सा काबू में नहीं रख पाए और मैदान पर साथी खिलाड़ी मुशीर खान से भिड़ गए।

मुशीर खान से हुई झड़प का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, शॉ जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, उसी दौरान मुंबई टीम के कुछ खिलाड़ियों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो शॉ बल्ला लेकर मुशीर खान की ओर बढ़ गए। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा किसी बात पर हुई छींटाकशी के बाद शुरू हुआ। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के बीच क्या कहा गया, यह वीडियो में स्पष्ट नहीं है। मैदान पर मौजूद अंपायर और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

बल्ले से शानदार प्रदर्शन

मैच की शुरुआत में शॉ ने अर्शिन कुलकर्णी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 305 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। शॉ ने अपनी पारी में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उन्होंने 140 गेंदों में शतक पूरा किया और इसके बाद रनगति को और तेज किया। उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगा कि पुराना आत्मविश्वास फिर लौट आया है।

नई टीम, नया मौका

पृथ्वी शॉ इस बार घरेलू सीजन 2025-26 में महाराष्ट्र की ओर से खेल रहे हैं। पिछले सीजन में मुंबई की ओर से लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला लिया और महाराष्ट्र की टीम से जुड़ गए। यह मुकाबला उनके लिए खुद को साबित करने का एक अहम मौका था, जिसे उन्होंने बल्ले से शानदार तरीके से भुनाया। हालांकि, विवाद ने उनके प्रदर्शन पर छाया डाल दी।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं