भारत बनाम इंग्लैंड, लीड्स टेस्ट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने पस्त हुआ Team India का ये गेंदबाज, टेस्ट क्रिकेट में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तीसरे दिन तक इस गेंदबाज के खिलाफ 128 रन बना डाले। ऐसे में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट व टीम इंडिया के हवाले से एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है। मुकाबले में अब तक तीन दिन का खेल हो चुका है। इस दौरान भारतीय टीम ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की शतकीय पारी की बदौलत 471 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की टीम 465 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से टीम इंडिया को 6 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। इस हिसाब से टीम इंडिया को 96 रन की बढ़त मिल चुकी है। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन पवेलियन जा चुके हैं। वहीं, केएल राहुल 47 और शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद हैं।

अगर बात करें टीम इंडिया की गेंदबाजी के बारे में तो तीसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ जमकर रन लुटाए। हालांकि वो तीन विकेट लेने में कामयाब हुई, लेकिन उनके खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाजों ने रन बनाने का मौका नहीं छोड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा ने मुकाबले में 128 रन दिए। इसके साथ ही उनके टेस्ट करियर में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हुआ ये खराब रिकॉर्ड

लीड्स टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा भारत की ओर से ओवरऑल टेस्ट में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए 20 या उससे अधिक का स्पेल डालते हुए उनकी इकोनॉमी काफी खराब रही। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 6.40 की इकोनॉमी के हिसाब से रन लुटाए।

अब वो रन लुटाने के मामले में वरुण एरोन से आगे निकल गए हैं। एरोन के साल 2014 के दौरान एडिलेड में खेल गए मैच में 5.91 की इकोनॉमी के साथ रन दिए थे। खुशी की बात ये रही की कृष्णा ने रन लुटाने के साथ-साथ 3 विकेट भी अपने नाम किए। उन्होंने शतक लगाने वाले ओली पोप को आउट किया। इसके बाद 99 के स्कोर पर हैरी ब्रूक को भी अपना शिकार बनाया। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा जेमी स्मिथ को भी पवेलियन भेजने में कामयाब हो पाए।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला