प्रभात जयसूर्या (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

प्रभात जयसूर्या के पंजे से बांग्लादेशी चित, श्रीलंका ने जीता WTC का पहला सीरीज

प्रभात जयसूर्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 133 रनों पर समेट दिया। श्रीलंका ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को 1-0 से जीत लिया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत की।

उज्जवल सिन्हा

कोलंबो: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने पारी और 78 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लिया। वहीं श्रीलंका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में जीत के साथ आगाज किया है। श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने पांच विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 247 रन बनाए। वहीं श्रीलंका ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 458 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इससे साथ ही श्रीलंका ने 211 रनों की बढ़त ले ली। जवाब में बांग्लादेश की टीम 133 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश के इस हार के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

मुकाबले के हाल

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में बांग्लादेश ने 247 रन बनाए। जिसमें शादमान इस्लाम ने 56, मोमिनुल हक ने 21, मुशफिकुर रहीम ने 35, लिटन दास ने 34, मेहदी हसन ने 31, नईम हसन ने 25 और तैजुल इस्लाम ने 33 रनों की पारी खेली। वहीं श्रीलंका के लिए असिता फर्नांडो ने 3, सोनल दिनुशा ने 3 और विश्वा फर्नांडो ने 2 विकेट चटकाए।

श्रीलंका ने बनाया विशाल स्कोर

वहीं पहली पारी में श्रीलंका ने बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने पहली पारी में 458 रन बनाए। जिसमें पथुम निसांका ने 158, लहिरू उदारा ने 40, दिनेश चांदीमल ने 93, कामिंडु मेंडिस ने 33 और कुसल मेंडिस ने 84 रनों की पारी खेली। इसके साथ श्रीलंका ने 211 रनों की बढ़त बना ली। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 5, नईम हसन ने 3 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी में 133 रनों पर सिमटी बांग्लादेश

दूसरी पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 133 रनों पर आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने 26, नजमुल शांतो ने 19, अनामुल हक ने 19, मोमिनुल हक ने 15 और लिटन दास ने 14 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 56 रन देकर 5, धनंजय डीसिल्वा ने 2 और थरिंडु रत्नायका ने 2 विकेट चटकाए।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च