पीएम मोदी ने वैभव सूर्यवंशी और उनके माता पिता से मुलाकात की (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PM मोदी से मिले 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, इंग्लैंड दौरे से पहले लिया आशीर्वाद; IPL 2025 में रच चुका है इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईपीएल 2025 के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वैभव की तारीफ करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उज्जवल सिन्हा

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के दौरान आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वैभव के अलावा उनके माता-पिता से मिलकर वैभव की प्रशंसा की। आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करते हुए लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर मुझे युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मिलने का मौका मिला। पूरे देश में उनके खेल की तारीफ हो रही है। मैं उन्हें आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। वैभव ने आईपीएल 2025 में 7 पारियों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। उसके बाद उन्होंने इस सीजन के अंतिम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में मिली जगह

वैभव के इस शानदार प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने उन्हें इनाम दिया है। इंग्लैंड दौरे पर वैभव को भारत के अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड में भारत की अंडर-19 टीम इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के साथ 50 ओवर के अभ्यास मैच, पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज और दो मल्टी डे मैच भी खेले जाएंगे। यह दौरा सूर्यवंशी के लिए खास रहेगा। अगर इस दौरे पर वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया तो उनकी जगह अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए फिक्स हो जाएगी। उम्मीद है कि वैभव शानदार परफॉम करेंगे।

बिहार लौटते ही IPL खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का कुछ इस तरह से हुआ स्वागत, देखें Video

दो दिन के दौरे पर पटना पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी गुरुवार को दो दिन के दौरे पर पटना पहुंचे हैं। इस दौरान वे काराकाट में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सरकारी जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस दौरे में 48,520 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें बिजली से जुड़ी बड़ी योजनाएँ भी शामिल हैं।

खासतौर पर वे औरंगाबाद जिले में करीब 29,930 करोड़ रुपये की लागत वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (फेज-2) की नींव रखेंगे। यह प्रोजेक्ट 3 यूनिट में 800-800 मेगावाट बिजली बनाएगा और इसका मकसद बिहार और पूर्वी भारत की बिजली ज़रूरतों को पूरा करना है।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बागी ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे बंगाल में नेता प्रतिपक्ष

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- छात्रों पर पैलेट गन चली, बर्बरता की तारीफ कैसे करें?

JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, CBI जांच जरूरी