मैनचेस्टर पिच (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैनचेस्टर की पिच देखकर भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, इंग्लैंड ने सीरीज जीतने...

Old Trafford Pitch: मैनचेस्टर की पिच ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में पिच की स्थिति भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है।

उज्जवल सिन्हा

Old Trafford Pitch: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की परेशानी लगातार बढ़ते जा रही है। पहले अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी बाहर हो गए। अब वहीं ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच की तस्वीरें वायरल हो रही है। यह पिच बिल्कुल हरा लग रहा है। यह पिच ऐसा दिख रहा है कि गेंद पुराना होने के बाद भी हरकत करेगी।

सोशल मीडिया पर ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच की तस्वीरें वायरल हो रही है। पहली नजर में पिच में नमी दिखाई दे रही है। मैनचेस्टर में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है, इसलिए भी पिच में नमी है। हालांकि अब सोमवार से धूप खिली हुई है। लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की उम्मीद है।

मौसम का असर चौथे टेस्ट पर पड़ सकता है। आखिरी दो दिन बारिश की संभवना बताई जा रही है। पिच को देखकर भी ऐसा लग रहा है कि यह विकेट इंग्लैंड ने सीरीज जीतने के लिहाज से बनाया है। इंग्लैंड पहले ही इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अगर मैनचेस्टर का मैच जीतने में सफल रही तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

पहले तीन मैचों में मिली सपाट विकेट

हालांकि, भारतीय टीम को पिछले तीन मैचों में सपाट विकेट मिले थे। जहां खुब रन बने। लेकिन मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। 8 दिन के ब्रेक के बाद दोनों टीमें मैनचेस्टर में भिडे़ंगी। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं भारत को इस सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए।

मैनचेस्टर के मुकाबले से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच से पहले भारत को चोटों के नए झटकों का सामना करना पड़ रहा है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी रविवार को जिम सेशन के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट के कारण बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्कैन में लिगामेंट में चोट का पता चला है और अब वह आगे के इलाज के लिए घर लौटेंगे, बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। वही अर्शदीप सिंह चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज