फिल लास्ट ने पकड़ा शानदार कैच (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

फिल सॉल्ट ने भरी उड़ान...सुपरमैन के अंदाज़ में लपकी बाउंड्री पार जा रही गेंद, देखें सांसें रोक देने वाला VIDEO

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में फिल साल्ट ने हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। साल्ट ने एक ऐसा शानदार कैच पकड़ा है जिसका वीडियो देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी।

अभिषेक सिंह

अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में 190 रनों को डिफेंड करने उतरी आरसीबी के खिलाड़ी फिल साल्ट ने मैदान पर हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। साल्ट ने एक ऐसा शानदार कैच पकड़ा है जिसका वीडियो देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी।

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 की आखिरी जंग जारी है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए।

पंजाब ने की बेहतरीन शुरुआत

आरसीबी की तरफ से मिले 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। पंजाब की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह न केवल संभलकर खेल रहे बल्कि स्कोरबोर्ड को भी तेजी से चला रहे थे। पहले तीन ओवर में ही पंजाब ने 28 रन बना लिए।

भुवनेश्वर कुमार ने बनाया प्रेशर

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने चौथे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र चार रन खर्च किए। जिसके चलते पंजाब ने अगले यानी पांचवे ओवर में भरपाई की कोशिश की। जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी हुए। प्रियांस आर्या ने पहली तीन गेंदों में 2 चौके जड़ भी दिए। इसके बाद दो गेंदों में दो सिंगल्स आए।

फिल साल्ट ने पकड़ा लाजवाब कैच

प्रियांश इस ओवर को और बड़ा बनाना चाहते थे। जिसके लिए उन्हों आखिरी गेंद को भी हवाई रास्ते बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश की। उन्होंने बॉल को हिट किया वह बाउंड्री के पार जा ही रही थी लेकिन बीच में फिल साल्ट से मुलाकात हो गई। भागकर आए साल्ट ने लाजवाब कैच पकड़कर प्रियांश को पवेलियन की रहा दिखा दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

फिल साल्ट ने जब कैच पकड़ा तो उनका संतुलन बिगड़ गया था। वह बाउंड्री के अंदर जा रहे थे लेकिन उससे पहले उन्होंने गेंद को फिर से हवा में उछाल दिया। जिसके बाद उन्होंने खुद को संतुलित किया और बाउंड्री के अंदर आकर फिर से कैच को पूरा कर लिया।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी