PCB के लिए आफत बने मुल्तान सुल्तांस के मालिक (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PCB के लिए 'आफत' बने मुल्तान सुल्तांस के मालिक! पहले नोटिस फाड़ा, अब खुलेआम चुनौती देकर काटा गदर

Multan Sultans Owner: मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली खान तरीन ने एक बार फिर पीसीबी को चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल है, जिसमें उन्होंने पीसीबी के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।

संजय सिंह बिष्ट

PSL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) हर साल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आयोजन करता है, लेकिन इस बार लीग से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। कुछ दिनों पहले मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली खान तरीन ने पीएसएल के प्रबंधन पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद मामला और ज्यादा गरमाता चला गया।

नोटिस का वीडियो बनाकर फाड़ा था

पीसीबी ने अली खान तरीन को गलत बयानबाजी का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी मांगने का नोटिस भेजा था। नोटिस मिलते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर नोटिस को कैमरे के सामने ही फाड़ दिया। उनके इस कदम ने पूरे पाक क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। इसके बाद पीसीबी और मुल्तान सुल्तांस मैनेजमेंट के बीच तनाव और बढ़ गया।

अली खान ने फिर दी कड़ी धमकी

बुधवार को अली खान तरीन ने एक और पोस्ट करते हुए पीसीबी को सख्त लहजे में चेताया। उन्होंने कहा कि “अगर यह सब इसी तरह चलता रहा, तो हम कानूनी रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। हम ऐसा नहीं करना चाहते, लेकिन हालात हमें यह कदम उठाने पर विवश कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरा विवाद बेहद अनावश्यक है और इसे आसानी से बातचीत में सुलझाया जा सकता था। परंतु कुछ लोगों का अहंकार मामूली मुद्दों को भी बड़ा बना देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीसीबी सुधरेगा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ऐसा होने की संभावना कम दिख रही है। अली खान इससे पहले भी पीएसएल मैनेजमेंट पर लीग को गैर-पेशेवर तरीके से चलाने का आरोप लगा चुके हैं।

पीसीबी बड़े एक्शन की तैयारी में

पीसीबी अली खान तरीन की बयानबाजी को पीएसएल की आचार संहिता का उल्लंघन मान रहा है। बोर्ड के अंदर मुल्तान सुल्तांस के साथ उनका करार खत्म करने पर चर्चा शुरू हो गई है। अगर ऐसा होता है, तो पीएसएल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी फ्रेंचाइज़ी मालिक के खिलाफ इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा।

वर्तमान में पीएसएल की 6 टीमें हैं। जिनमें पेशावर, इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, क्वेटा और मुल्तान की टीमें शामिल हैं।। लेकिन बोर्ड लीग को 6 से बढ़ाकर 8 टीमों तक विस्तारित करने की योजना पर काम कर रहा है। नए शहरों में हैदराबाद, सियालकोट, फैसलाबाद और रावलपिंडी को शामिल किए जाने की चर्चा है।

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील