मोहसिन नकवी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

PCB प्रेसिडेंट को अपने ही प्लेयर्स पर नहीं है भरोसा, बोले- पाकिस्तान के पास नहीं है अच्छे खिलाड़ियों का पूल

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश से मिली 10 विकेट की करारी हार को निराशाजनक करार दिया है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत पूल नहीं है जो जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की जगह ले सकें।

मृणाल पाठक

रावलपिंडी: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को करारी मात देकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। जिसके बाद से ही पाक टीम की जमकर आलोचना हो रही है। ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि पाकिस्तान के पास अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत पूल नहीं है।

दरअसल, पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकार इतिहास रच दिया था। अपने घर में ही करारी हार का सामना करना पाक टीम के लिए शर्मनाक था। जिसके बाद PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने माना कि पाकिस्तान के पास अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत पूल नहीं है जो जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की जगह ले सकें।

नकवी ने कहा, ‘‘यह हार बेहद निराशाजनक है। समस्या यह है कि चयन समिति के पास ऐसे खिलाड़ियों का पूल नहीं है जो जरूरत पड़ने पर सीनियर खिलाड़ियों की जगह ले सकें।'' पाकिस्तान ने घरेलू धरती पर अपना आखिरी टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2021 में रावलपिंडी में जीता था। इस बीच उसे पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान श्रृंखला के शुरुआती मैच में विशेषज्ञ स्पिनर के बिना उतरा। उसने चार तेज गेंदबाजों को टीम में रखा लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। नकवी ने कहा, ‘‘बांग्लादेश के खिलाफ हार दुखद है लेकिन चयन समिति ने टीम प्रबंधन को 17 खिलाड़ी दिए थे। अगर कोच या कप्तान ने इनमें से कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखा तो यह उनका फैसला है। हो सकता है कि उन्होंने गलती की हो लेकिन इसका चयन समिति से कोई लेना देना नहीं है।''

जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश की यह ऐतिहासिक जीत पाकिस्तान के साथ 14 मुकाबलों के बाद आई है, जिसमें टाइगर्स को 12 हार का सामना करना पड़ा था और सिर्फ एक ड्रॉ रहा था। भारत और दक्षिण अफ्रीका अब एकमात्र ऐसी टीमें हैं, जिन्हें बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक नहीं हराया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान