ब्लेसिंग मुजरबानी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ब्लेसिंग मुजरबानी पर PCB ने लिया बड़ा एक्शन, PSL छोड़ने पर लगाया 2 साल का बैन

PCB ने ब्लेसिंग मुजरबानी पर PSL अनुबंध उल्लंघन के चलते दो साल का बैन लगाया। खिलाड़ी के IPL से जुड़ने के बाद कॉन्ट्रैक्ट विवाद सामने आया, जिससे बड़ा एक्शन लिया गया।

उज्जवल सिन्हा

PCB Bans Blessing Muzarabani: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर कड़ा एक्शन लेने का प्लान बनाया है। इसके साथ ही पीसीबी ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर पीसीएल छोड़ने के लिए दो साल के लिए टूर्नामेंट से बैन कर दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने के बाद मुजरबानी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना मौजूदा अनुबंध समाप्त कर दिया था। इसे PCB ने “कॉनफ्लिक्टिंग कॉन्ट्रैक्ट” यानी विरोधाभासी अनुबंध का मामला मानते हुए गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया।

PCB ने आधिकारिक बयान में क्या कहा?

PCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पूरी तरह से अनुशासनात्मक समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि खिलाड़ी ने पेशेवर मानकों का उल्लंघन किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि किसी भी खिलाड़ी को एक साथ या ओवरलैपिंग कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल होना स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि इससे लीग की विश्वसनीयता और फ्रेंचाइजी सिस्टम पर असर पड़ता है।

PCB के बाद टूर्नामेंट ने भी जारी किया बयान

पाकिस्तान सुपर लीग की ओर से जारी बयान में भी कहा गया कि फ्रेंचाइजी आधारित लीग में पारदर्शिता और अनुशासन बेहद जरूरी है। बयान में कहा गया कि यदि ऐसे मामलों पर रोक नहीं लगाई गई, तो लीग की साख और सभी स्टेकहोल्डर्स का भरोसा कमजोर हो सकता है। इसी कारण मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

PSL की जगह खिलाड़ियों ने दिया IPL को तवज्जो

यह मामला अकेला नहीं है, बल्कि हाल के वर्षों में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जब विदेशी खिलाड़ियों ने PSL की जगह IPL को प्राथमिकता दी है। इससे पहले श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका ने भी लाहौर कलंदर्स के साथ अनुबंध छोड़कर आईपीएल टीम से जुड़ने का फैसला किया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को भी इसी तरह के विवाद में एक साल का बैन झेलना पड़ा था।

इसके अलावा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे जेक फ्रेजर-मैकगर्क, गुडाकेश मोटी, ओटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन ने भी अलग-अलग कारणों से PSL से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे लीग की प्रतिस्पर्धा और खिलाड़ियों की प्राथमिकताओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट