अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने उड़ाई PBKS के गेंदबाजों की धज्जियां, 18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; SRH ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

SRH record in IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Abhishek Sharma Half Century:  आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

अभिषेक और हेड ने दी तूफानी शुरुआत

सनराइजर्स के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले ओवर से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेले और तेजी से रन बटोरे। अभिषेक शर्मा ने खासतौर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पावरप्ले में बना बड़ा रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। टीम ने पहले 6 ओवरों में 105 रन बनाए, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। आईपीएल इतिहास में यह तीसरी बार है जब हैदराबाद की टीम ने पावरप्ले में 100 से ज्यादा रन बनाए हैं। खास बात यह है कि किसी अन्य टीम ने टी20 क्रिकेट में एक से ज्यादा बार ऐसा कारनामा नहीं किया है।

IPL में 1-6 ओवरों में 100 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

  • 125/0 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024
  • 107/0 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2024
  • 105/0 - SRH बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
  • 105/0 - KKR बनाम RCB, बेंगलुरु, 2017
  • 100/2 - CSK बनाम PBKS, मुंबई, 2014

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने एक ओवर में 24 रन लुटा दिए, जिसमें चार गेंदें वाइड भी शामिल थीं। अभिषेक शर्मा ने उनके खिलाफ दो चौके और दो छक्के जड़ते हुए दबाव बढ़ा दिया। शुरुआती दो ओवरों में ही ज्यादा रन देने के बाद कप्तान ने उन्हें गेंदबाजी से हटा लिया।

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की शानदार साझेदारी हुई। हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 27 गेंदों में 74 रन की तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों को शशांक सिंह ने आउट किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मजबूत शुरुआत को कितने बड़े स्कोर में बदल पाती है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज