श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 Qualifer 2: मुंबई बनाम पंजाब मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

आईपीएल 2025 में क्वालीफायर 2 का मुकाबला 1 जून को होगा। इस दौरान पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। मैच से पहले जानें कि अहमदाबाद का मौसम क्या मैच में खलल डाल सकता है या नहीं।

संजय सिंह बिष्ट

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 1 जून को महामुकाबला खेला जाना है। ये मैच ही तय करेगा कि आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम कौन होगी। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेलेगी। म

मौजूदा सीजन में क्वालीफायर 2 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स अपना पिछला मुकाबला आरसीबी से हारी है। वहीं, मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला 'करो या मरो' की स्थिति वाला होगा। अब इस मैच में मौसम के अपडेट के बारे में जान लेते हैं।

क्वालीफायर 2 में मौसम का मिजाज?

खबर है कि आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में मौसम दोनों टीमों का अच्छा साथ दे सकता है। 1 जून को अहमदाबाद का मौसम साफ रहने वाला है। इस दिन बारिश की संभावना कम जताई जा रही है। हालांकि 1 जून को अहमदाबाद में गर्म दिन रहेगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। तापमान 27 से 36 डिग्री तक रहेगा। वहीं, हवा की गती 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। इसके अलावा वातावरण में 51 से 64 प्रतिशत तक नमी रह सकती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमों आसपास नजर आती हैं। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान MI ने कुल 17 बार और पंजाब किंग्स ने 16 बार मुकाबला जीता है। यदि बात करें अहमदाबाद की तो यहां पर दोनों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 4 बार पंजाब जबकि 1 बार मुंबई ने मुकाबला जीता है। अहमदाबाद क्वालीफायर 2 के लिए तैयार, पंजाब और मुंबई आमने-सामने, जानिए पिच रिपोर्ट व संभावित प्लेइंग XI

MI और PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।

पंजाब किंग्स:  प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब