पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंजरी से की वापसी...लेकिन एशेज सीरीज से बाहर, अब पैट कमिंस की नजरें T20 वर्ल्ड कप पर

Pat Cummins: पैट कमिंस अंतिम के दो टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अब उनकी नजरें भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। उम्मीद है कि वो तब तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

Pat Cummins Eyes T20 World Cup: लंबी इंजरी के बाद एडिलेड टेस्ट में वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एशेज जीतने के बाद सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों से खुद को बाहर रखने का फैसला किया था। कमिंस ने ये फैसला खुद को फिट रखने के लिए किया था। कमिंस की नजर अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में वापसी पर है। कमिंस बेशक टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह टीम के साथ बने हुए हैं और अपने साथियों का आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं।

मेलबर्न में शुक्रवार से शुरू हुए चौथे टेस्ट के दौरान लंच के समय पैट कमिंस ने चैनल 7 पर कहा कि एडिलेड टेस्ट में इंजरी से बच गया, इसलिए बहुत खुश हूं। पीठ की चोट से उबर रहा था, इसलिए लगातार टेस्ट मैच खेलना काफी रिस्क वाला था। सीरीज हम जीत चुके हैं, इसलिए सीरीज के आखिरी दो टेस्ट से बाहर रहने का निर्णय लिया। अगले महीने टी20 विश्व कप के लिए तैयार रखेंगे।  कमिंस का ये बयान इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वह टी20 विश्व कप 2026 के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

नाथन लियोन को लेकर कमिंस ने क्या कहा?

कमिंस ने नाथन लियोन पर कहा, "कुछ दिन पहले उसकी सर्जरी हुई थी, इसलिए उसे लंबे समय तक बाहर रहना होगा। मुझे ठीक से नहीं पता, लेकिन कम से कम कुछ महीने तो रहेंगे ही। उसके लिए आगे का रास्ता थोड़ा लंबा है, लेकिन वह पहले भी ऐसा कर चुका है, इसलिए उम्मीद है कि वह वापस आ जाएगा। टीम के लिए यह एक बड़ा झटका था। मैं उसे जल्द वापसी की शुभकामनाएं देता हूं।"

कोच ने कमिंस को लेकर क्या कहा था?

एशेज के आखिरी दो मैचों से कमिंस के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के हेड एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उनके टी20 विश्व कप खेलने की संभावना पर कहा था कि यह एक असेसमेंट होगा। मुझे लगता है कि किसी समय उसका स्कैन होगा और उनकी पीठ की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उनके खेलने पर फैसला किया जाएगा। वर्ल्ड कप में वह होगा या नहीं, मैं नहीं कह सकता। अभी यह काफी धुंधला है। हालांकि हमें उम्मीद है। (IANS इनपुट के साथ)

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद