स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलना चाहते हैं। आमिर ने कहा कि वह 2026 में आईपीएल में खेलने के योग्य होंगे और अगर मौका मिलता है तो वह इसे आजमाना चाहेंगे। आमिर की पत्नी नरजिस ब्रिटिश नागरिक हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को ब्रिटेन का पासपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इससे उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में खेलने के दरवाजे खुल जाएंगे।
पाकिस्तान के शो हारना मना है में आईपीएल में खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगले साल तक मेरा मौका बन रहा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो क्यों नहीं? आमिर ने यह भी खुलासा किया कि वह आरसीबी के लिए खेलना चाहेंगे। जब शो के होस्ट ताबिश हाशमी ने आमिर से पूछा कि आईपीएल में खेलने के लिए पाकिस्तान में उनकी आलोचना होने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी?"
किसी का नाम लिए बिना आमिर ने कहा, "आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन हमारे पूर्व क्रिकेटर कमेंट्री कर रहे थे और फ्रेंचाइजी के कोच भी थे।" वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के बारे में बात कर रहे थे जो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के कोच थे और रमीज राजा कमेंट्री करते थे।
आमिर ने कहा कि वह विराट कोहली का बहुत सम्मान करते हैं और वह बल्ला संजोकर रखते हैं, जो इस महान भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें 2016 में कोलकाता में टी20 विश्व कप मैच से पहले दिया था। आमिर ने कहा कि विराट महान हैं और प्रतिभा की प्रशंसा करते हैं। विराट ने मुझे अपना बल्ला उपहार में दिया और मैं उनके व्यवहार से अभिभूत हो गया। मैं हमेशा से उनकी बल्लेबाजी का बड़ा प्रशंसक रहा हूं और वह मेरी गेंदबाजी के। मैंने उनके बल्ले से कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। खेल की अन्य सभी रोमांचकारी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शो में आमिर के साथ-साथ दूसरे विशेषज्ञ अहमद शहजाद ने कहा कि तेज गेंदबाज आरसीबी की किस्मत बदल सकते हैं और टीम को उसका पहला आईपीएल खिताब दिला सकते हैं। आरसीबी को अपनी गेंदबाजी की समस्या को ठीक करने के लिए आमिर जैसे गेंदबाज की जरूरत है। उनके पास अच्छी बल्लेबाजी इकाई है, लेकिन हमेशा एक समस्या रही है। अगर आमिर आरसीबी के लिए खेलते हैं, तो वे खिताब जीतेंगे।
आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत पाकिस्तान के बीच जिस तरह से अब हारिस राउफ और विराट कोहली की राइवलरी मानी जाती है। ठीक उसी तरह की रोमांचक राइवलरी विराट और आमिर के बीच भी मानी जाती थी। क्रिकेट के फैंस दोनों को एक दूसरे का 'जानी दुश्मन' कहकर बुलाते थे।