सरफराज अहमद  (सोर्स-सोशल मीडिया)
क्रिकेट

इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल! क्या लॉर्ड्स टेस्ट रद्द करने की धमकी दी गई? कोच सरफराज ने दिया बड़ा बयान

England vs Pakistan Test: इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल छिड़ गया। क्या लॉर्ड्स टेस्ट रद्द करने की धमकी दी गई? जानिए कोच सरफराज अहमद ने अपने बयान में क्या बताया।

सृष्टि मौर्य

Imran Khan Sons Interview Sky Sports Controversy: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दावा किया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस इंटरव्यू के प्रसारण को लेकर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सामने टेस्ट मैच और पूरी सीरीज रद्द करने की बात रखी थी। हालांकि, पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच सरफराज अहमद ने कहा कि उन्हें या खिलाड़ियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के दौरान स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों सुलेमान खान और कासिम खान का इंटरव्यू प्रसारित किया। इमरान खान पिछले करीब तीन साल से जेल में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड को कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि अगर ये इंटरव्यू प्रसारित किया गया तो लॉर्ड्स टेस्ट और इंग्लैंड दौरे के बाकी मैच रद्द किए जा सकते हैं। इसके बावजूद इंटरव्यू का एक हिस्सा प्रसारित हुआ और लंच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी दोबारा मैदान पर उतर गए।

हमें इंटरव्यू के बारे में पता ही नहीं था- सरफराज

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब सरफराज अहमद से इस विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान मैच पर था। उन्होंने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ मैच पर ध्यान दे रहा हूं। आप इंटरव्यू की बात कर रहे हैं? हमें इंटरव्यू के बारे में पता नहीं है।'

जब उनसे लंच के बाद मैच का बहिष्कार करने की कथित धमकी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक था और उस समय खिलाड़ी लंच कर रहे थे।

जारी मैच में उठा बवाल

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित होने के बाद भी टेस्ट मैच नहीं रुका। खिलाड़ी लंच के बाद मैदान पर लौटे और मुकाबला आगे जारी रहा। हालांकि, इस पूरे मामले ने पाकिस्तान क्रिकेट और इमरान खान से जुड़े विवाद को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच वास्तव में क्या बातचीत हुई थी और क्या टेस्ट रद्द करने की धमकी दी गई थी? फिलहाल सरफराज अहमद ने साफ कर दिया है कि टीम और कोचिंग स्टाफ को इस कथित घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी।

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर