पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 Point Table: पाकिस्तान लिस्ट में आया टॉप, सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम को छोड़ा पीछे

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे लीग मैच में अमेरिका को एकतरफा अंदाज में हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गया।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए। जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 158 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई और ग्रुप ए में तीसरे स्थान से सीधे पहले नंबर पर पहुंच गया। भारत अब दूसरे स्थान पर है, हालांकि टीम इंडिया ने अब तक केवल एक ही मैच खेला है।

ग्रुप ए की अंक तालिका का समीकरण

ग्रुप ए की स्थिति पर नजर डालें तो पाकिस्तान ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं और उसका नेट रनरेट +0.932 है। भारतीय टीम एक मैच में जीत के साथ दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट +1.450 है। इसके बाद +0.365 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर नीदरलैंड है। वहीं, चौथे पर नाबीमिया व पांचवे व अंतिम स्थान पर USA है।

फरहान और बाबर ने संभाली पारी

पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो ओपनर सैम अय्यूब इस मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके और 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 73 रन बनाए। उनकी पारी में कई आकर्षक शॉट्स देखने को मिले। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने भी जिम्मेदारी से खेलते हुए 32 गेंदों में 46 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मिडिल ओवर्स में शादाब खान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए केवल 12 गेंदों पर 30 रन ठोके, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 190 तक पहुंच गया, जो इस पिच पर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य साबित हुआ।

गेंदबाजों ने भी निभाई अहम भूमिका

190 रनों का बचाव करने उतरी पाकिस्तान की गेंदबाजी इकाई ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला, हालांकि उन्होंने 42 रन खर्च किए। स्पिन गेंदबाजों ने मैच में अहम भूमिका निभाई। उस्मान तारीक ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट लिए। शादाब खान ने भी गेंद से योगदान देते हुए 2 विकेट झटके, जबकि नवाज और अबरार अहमद को एक-एक सफलता मिली। यूएसए की टीम शुरुआत अच्छी मिलने के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

फरहान बने प्लेयर ऑफ द मैच

73 रनों की शानदार पारी खेलने वाले साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी बल्लेबाजी ही पाकिस्तान की जीत की सबसे बड़ी वजह बनी। इस जीत से पाकिस्तान का मनोबल काफी बढ़ा है और अब टीम की नजर भारत के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले पर है, जो टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां