रमीज राजा और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

भारत की शान में कसीदे पढ़ रहा पाकिस्तान, रोहित शर्मा की कप्तानी पर रमीज राजा का बड़ा बयान

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई, जहां टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 280 रन और दूसरा मैच 7 विकेट से जीतकर जमकर तारीफ बटौरी। इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का शानदार फॉर्म देखने मिल रहा है। जिस तरह से टीम इंडिया टेस्ट में अपना जलवा दिखा रही है, उसे देखकर हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई, जहां भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया, जिसके बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी कप्तान की तारीफ करने से पीछे नहीं हटा।

दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई, जहां टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 280 रन और दूसरा मैच 7 विकेट से जीतकर जमकर तारीफ बटौरी। इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की है।

रमीज राजा ने की रोहित की जमकर तारीफ

रमीज राजा ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया शानदार खेल दिखा रही है। भारत केवल घर में ही नहीं विदेशों में भी दमदार प्रदर्शन कर रहा है। कानपुर टेस्ट में जीत हासिल करना आसान नहीं था, लेकिन भारत ने उसे आसानी से जीत लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ओवरसीज जीत भी हासिल कर रही है, जिसकी वजब से उनकी धाक बन रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर कहा

पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर भी रमीज राजा ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भारत की तुलना में पाकिस्तान शुरुआती ग्रोथ के बाद फिर वो वापस वही आ जाते हैं, उनका प्रदर्शन ढलने लगता है। लेकिन भारत की सफलता के पीछे एक बड़ी वजह ये है कि वह हमेशा सीखते हैं और उस चीज को बरकरार भी रखते हैं।

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत का हाल

कानपुर टेस्ट जीतने से पहले तक भारतीय टीम 7 जीत, 2 हार और 1 ड्रॉ के साथ 86 अंक पर थी। उस समय टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 71.67 था, लेकिन अब यह 74.24 हो गया है और 98 अंक है। अब टीम इंडिया को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है