क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में जारी है उथल-पुथल, 3 साल में 4 कप्तान, 28 सेलेक्टर्स और 8 कोच, क्यों जगहंसाई पर तुली है पीसीबी

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत का जश्न मनाने तक का मौका नहीं मिला कि टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने अपना इस्तीफा दे दिया। पिछले 3 साल से पाकिस्तान क्रिकेट बदलाव की दौर से गुजर रहा है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत का जश्न मनाने तक का मौका नहीं मिला कि टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने अपना इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम की घोषणा की। जिसमें टीम का नया कप्तान विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को बनाया गया। जबकि सलमान आगा को उपकप्तान बनाया गया।

पहले टीम का ऐलान किया गया है। जिसमें कप्तान की जिम्मेवारी को किसी को नहीं दी गई थी। हालांकि कुछ देर बाद पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान को वाइट बॉल का कप्तान नियुक्त किया। उसके कुछ घंटों के बाद टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कर्स्टन ने महज 6 महीने ही टीम के साथ बिताए, जबकि उनका कार्यकाल 2 साल का था। उनके जाने से यह को साफ हो गया कि पाकिस्तान क्रिकेट में चीजें सही ढंग से नहीं चल रहा है।

पिछले 3 साल से बदलाव के दौर में पाकिस्तान क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी ने अगस्त 2021 में अपना इस्तीफा दिया थी। उसके बाद बोर्ड में 4 अध्यक्ष बदल चुके हैं। जिनमें रमीज रजा, नजम सेठी, जका अशरफ और अभी मोहसिन नकवी अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। इस दौरान पाकिस्तान टीम की चयन प्रकिया भी अस्त-व्यस्त रही। बीते 3 साल में लगातार कोच, कप्तान, सेलेक्टर्स और अध्यक्ष बदले जा रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि जैसे पाकिस्तान क्रिकेट में कोई नौटंकी चल रही है।

इन तीन सालों में टीम का चयन 28 अलग-अलग सेलेक्टर्स ने किया। उन्होंने लगातार कप्तान का बदलाव किया। बाबर आजम कुछ समय पहले तक तीनों प्रारूपों में कप्तान थे लेकिन अब टेस्ट मैच के लिए शान मसूद को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं वाइट बॉल की कप्तानी शाहीन अफरीदी को दी गई थी लेकिन बोर्ड और उनकी भी बात नहीं बनी। उन्होंने भी तुरंत में ही कप्तानी छोड़ दी। वहीं अब वाइट बॉल का नया कप्तान मोहम्मद रिजवान को बनाया गया है।

इस तरह के निरंतर बदलावों के बीच, यह देखना होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट अपनी स्थिरता कैसे हासिल करेगा और आने वाले मैचों में नए नेतृत्व के साथ कैसे प्रदर्शन करता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी