पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत से मिली हार के बाद फिर ICC के पास पहुंचा पाकिस्तान, इस बात को लेकर कर दी शिकायत

Pakistan Complain About 3rd Umpire: एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर आईसीसी का दरवाजा खटखटाया है। इस बार तीसरे अंपायर को लेकर शिकायत की है।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan Complain 3rd Umpire To ICC : दुबई में खेले गए 2025 एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान के विवादास्पद आउट को लेकर पाक टीम प्रबंधन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से शिकायत की है। यह घटना तब हुई जब फखर जमान बल्लेबाजी कर रहे थे और टेलीविजन अंपायर ने उन्हें कैच आउट करार दिया।

क्या फखर जमान वाकई आउट थे?

मैदान पर मौजूद अंपायर गाजी सोहेल और रुचिरा पल्लियागुरुगे को हार्दिक पांड्या की गेंद पर जमान के बल्ले का किनारा लगने और गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में जाने के बाद कैच को लेकर संदेह था। इस कारण फैसला तीसरे अंपायर के पास भेजा गया। तीसरे अंपायर पल्लियागुरुगे ने कई कैमरा एंगल देखने के बाद फैसला सुनाया कि संजू सैमसन ने कैच साफ-साफ पकड़ा था।

हालांकि, एक कैमरा एंगल से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गेंद विकेटकीपर के दस्तानों तक पहुंचने से पहले जमीन को छू सकती है। आउट होने के बाद फखर जमान इस फैसले से नाखुश दिखे और थोड़ी देर मैदान पर खड़े रहे। उसके बाद वो हैरान होकर पवेलियन की ओर चल पड़े। उन्होंने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए थे।

पाकिस्तान मैनेजमेंट की प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार टीम मैनेजर नवीद चीमा ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट से इस मामले में अपनी चिंता जताई। हालांकि, रेफरी ने उन्हें बताया कि इस तरह के विवाद उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। इसके बाद नवीद चीमा ने ICC को एक औपचारिक ईमेल भेजकर टेलीविजन अंपायर के फैसले और प्रक्रिया पर सवाल उठाए। पाकिस्तान प्रबंधन का तर्क था कि फखर जमान के आउट होने के समर्थन में सबूत "स्पष्ट और निर्णायक" नहीं थे और यह निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं की पूरी जांच नहीं की गई।

पाकिस्तान कप्तान का बयान

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने विकेट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंपायर गलतियां कर सकते हैं और यह उनका काम है। मुझे फैसले के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा लग रहा था कि गेंद विकेटकीपर के दस्तानों तक पहुंचने से पहले उछली थी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज