तेम्बा बावुमा, मिशेल सैंटनर और मोहम्मद रिज़वान (सोर्स- वीडियो) 
क्रिकेट

पाकिस्तान में सैंटनर और बावुमा का हुआ जमाई जैसा स्वागत, कप्तान रिजवान ने किया ये ख़ास काम, देखें वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा और कीवी कप्तान सेंटनर के साथ शॉपिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान अपनी धरती पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा। इस त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें पाकिस्तान पहुंच गई है। जहां उनकी जमकर खातिरदारी हो रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और कीवी कप्तान मिशेल सेंटनर के साथ शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। रिजवान इस दौरान अपने मेहमान कप्तानों के लिए खरिददारी कर रहे हैं।

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और कीवी कप्तान मिशेल सेंटनर का यह वीडियो कराची का है। इस वीडियो में तीनों कप्तान शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान दुकानों में दोनों को अलग-अलग चीजें दिखा रहे हैं, जिन्हें मिशेल सेंटनर और टेम्बा बावुमा बड़े चाव से देख रहे हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रॉय-सीरीज 8 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद 10 फरवरी को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जबकि तीसरा मैच पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि, इस टूर्नामेंट का फाइनल 14 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है, हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोटिल हुए स्टार बल्लेबाज सैम अयूब चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?