आवेश खान और निकोलस पूरन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का भारतीय प्रेम, चैंपियन बेटे की रोती हुई मां से हिंदी में की बात, वीडियो हो रहा वायरल

लखनऊ बनाम राजस्थान मैच खत्म होने के बाद आवेश खान के लिए एक भावुक व दिल को छू लेने वाला पल सामने आया। दरअसल, आवेश खान की मां का वीडियो कॉल आया, जिस दौरान वो भावुक देखने को मिली।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स  डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से अपने नाम किया। लखनऊ के लिए इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज आवेश खान रहे। उन्होंने 18वें और 20वें ओवर में ऐसी गेंदबाजी की जिससे राजस्थान जीता हुआ मैच हार गया। इस प्रदर्शन के बाद आवेश खान की चर्चा चारो तरफ होने लगी।

मैच खत्म होने के बाद आवेश खान के लिए एक भावुक व दिल को छू लेने वाला पल सामने आया। दरअसल, आवेश खान की मां का वीडियो कॉल आया, जिस दौरान वो भावुक देखने को मिली। इसके बाद आवेश के साथी खिलाड़ी निकोलस पूरन ने भी उनकी मां से बात की। इस दौरान निकोलस पूरन को हिंदी में बात करते हुए देखा गया निकोलस पूरन से बात करने के बाद आवेश खान की भावुक मां शांत हो गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भावुक हुई आवेश खान की मां

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आवेश खान ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जिसका नतीजा ये रहा कि लखनऊ इस मैच को जितने में कामयाब हो गया। इस प्रदर्शन के बाद आवेश खान ने खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद आवेश की मां का अपने बेटे को वीडियो कॉल आया। इसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आवेश खान की मां काफी भावुक नजर आ रही हैं। उनके आखों में बेटे के इस शानदार प्रदर्शन के लिए आंसू देखने को मिले। जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी निकोलस पूरन ने आवेश की मां से बात  की।

पूरन ने आवेश की मां से हिंदी में की बात

आवेश खान की मां से बातचीत के दौरान  निकोलस पूरने उनसे मजाकिया अंदाज में बात की। निकोलस पूरन ने हिंदी में बात करते हुए पूछा कि, "डोंट क्राई", नहीं क्राइंग। "नहीं क्राइंग,  स्माइल, स्माइल, स्माइल ओनली।" इसका मतलब हुआ कि मत रोइए। रोना नहीं है। सिर्फ हंसना है। इससे पहले आवेश ने अपनी मम्मी से कहा कि निकोलस पूरन उनसे बात करना चाहता है। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आवेश बने लखनऊ की जीत के हीरो

लखनऊ सुपर जायंट्स की इस जीत का श्रेय तेज गेंदबाज आवेश खान को जाता है। उन्होंने मुकाबले में 4 ओवर में 37 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। एक वक्त लग रहा था कि राजस्थान मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगा। लेकिन आवेश खान ने 18वें ओवर में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रियान पराग को आउट कर मैच में रोमांच बढ़ा दिया। इसके बाद आखिरी ओवर में उन्होंने शिमरोन हेडमायर को आउट कर मैच को लखनऊ की झोली में डाल दिया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी