निकोलस पूरन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

निकोलस पूरन को MLC में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद इस टीम ने जताया भरोसा

एमआई फ्रेंचाइजी ने मेजर लीग क्रिकेट के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। एमआई न्यूयॉर्क का कप्तान निकोलस पूरन को बनाया गया है। जिन्होंने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

उज्जवल सिन्हा

वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। संन्यास के ऐलान के बाद अब पूरन को मेजर क्रिकेट लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूरन को एमआई न्यूयॉर्क का कप्तान नियुक्त किया गया है।

पिछले सीजन में कीरोन पोलार्ड की कप्तानी में एमआई न्यूयॉर्क ने खिताब जीता था। अब निकोलस पूरन को कप्तानी सौंपने का मतलब साफ है कि मुंबई की फ्रेंचाइजी पोलार्ड को बतौर खिलाड़ी की जगह कोच के तौर पर इस्तेमाल करने की सोच रही है। पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें सभी लीग का बल्लेबाजी कोच बनाने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी तक पोलार्ड की भूमिका तय नहीं हुई है। शायद इस सीजन वो बल्लेबाज के तौर पर खेलें।

MLC के पिछले सीजन में की थी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

पूरन 2023 एमएलसी सीजन में 388 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। पिछले साल के फाइनल में निकोलस पूरन ने नाबाद 137 रनों की पारी खेली थी। जिसके दम ही टीम को जीत मिली थी। तीसरा सीजन गुरुवार से शुरू हो रहा है। एमआई न्यूयॉर्क में क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड और राशिद खान जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय सितारे भी हैं।

IPL 2025 में मचा चुके हैं तहलका

निकोलस पूरन के लिए पिछला एक साल अच्छा रहा है। उन्होंने इस दौरान दुनियाभर के लीग में धमाल मचाया है। हाल में खत्म हुए आईपीएल 2025 में पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। पूरन ने इस सीजन में 40 छक्के लगाए। निकोलस पूरन का हैरान करने वाला फैसला, 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

ऐसा रहा है निकोलस पूरन का इंटरनेशनल करियर

निकोलस पूरन ने देश के लिए 61 वनडे खेले। जिसमें उन्होंने 1983 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वहीं 106 टी20 आई मुकाबलों में 2275 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए। उनका इंटरनेशनल करियर 9 सालों का रहा।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा