मोर्ने मोर्कल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'अगले दो मैच...', T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय कोच का बड़ा बयान

Morne Morkel: टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले मोर्ने मोर्केल ने कहा कि भारत के लिए मायने अगले दो मैचों का प्रदर्शन रखता है। इन दो मैचों से ही आने वाले समय की नींव रखी जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

India's bowling coach Morne Morkel: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले भारतीय गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल ने स्पष्ट किया कि सेमीफाइनल तक कैसे पहुंचा गया, उससे ज्यादा महत्व अगले दो मैचों में प्रदर्शन का है। उन्होंने कहा कि टीम की निरंतरता पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि यह देखा जा रहा है कि खिलाड़ी मैदान पर अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

मौजूदा चैंपियन भारत को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब तक उसका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को “करो या मरो” की स्थिति का सामना करना पड़ा। जिसके बाद भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इस जीत के सहारे भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले मीडिया ने वरुण चक्रवर्ती सहित गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए, जिनका कुछ मैचों में प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा है।

अगले दो मैचों में प्रदर्शन पर ध्यान

मोर्केल ने कहा, “टीमें अच्छी हैं और अच्छा खेलती हैं। अगर आप सोचते हैं कि हम उन्हें 120 या 150 रन पर आउट कर देंगे, तो यह सही नहीं है। हमें सेमीफाइनल में जीत हासिल करके पहुंचना है और यह जानना जरूरी है कि अगले दो मैचों में हमारा प्रदर्शन कैसा होगा। भारत में जीत-हार का अंतर हमेशा कम होता है।”

इंग्लैंड की टीम खतरनाक

पूर्व दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड को खतरनाक टीम बताया। मोर्केल ने कहा, “इंग्लैंड में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनकी बल्लेबाजी में गहराई और गेंदबाजी में विकल्प हैं। उनका निडर खेल उन्हें खतरनाक बनाता है। कल दो आक्रामक टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।”

पिच का अनुमान लगाना मुश्किल

पिच को लेकर मोर्ने मोर्केल ने कहा कि मैच से एक दिन पहले सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता। भारत में अचानक बढ़ती गर्मी के कारण नमी बनाए रखना और विकेट को सूखने से बचाना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि टीम चयन मैच के दिन की स्थिति के आधार पर किया जाएगा और टीम के सभी खिलाड़ी तैयार हैं।

मोर्केल ने अंत में कहा, “हमें सफलता की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना ही हमारी प्राथमिकता है। अगले दो मैच हमारी मेहनत और रणनीति को साबित करने का मौका हैं।”

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार