न्यूजीलैंड की महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Women's World Cup के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, सोफी डिवाइन को मिली चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

New Zealand Squad: वनडे वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित कर दी गई है। इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं इस टीम की कप्तानी सोफी डिवाइन को सौंपी गई है।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand Squad for ICC Women's World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की महिला टीम घोषित कर दी गई है। भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सोफी डिवाइन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। न्यूजीलैंड को पहला मैच एक अक्टूबर को आस्ट्रेलिया से इंदौर में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन पांचवीं बार वनडे वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। उनके अलावा अनुभवी खिलाड़ी सूजी बेट्स का भी यह पांचवां वर्ल्ड है। जबकि ली ताहुहू अपना चौथा वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगी। वहीं मैडी ग्रीन और अमेलिया केर अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगी। इस टीम में चार नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो पहली आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट खेलेंगी।

न्यूजीलैंड की कोच बेन सॉयर ने क्या कहा?

न्यूजीलैंड के कोच बेन सॉयर ने टीम में चुने गए सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। सॉयर ने कहा कि इस विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए सभी 15 खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने खास तौर पर उन 4 खिलाड़ियों का जिक्र किया जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने ये मौका मेहनत से हासिल किया है और मैं देखना चाहता हूं कि ये टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती हैं।

सॉयर ने कहा कि इस बार वर्ल्ड कप टीम चुनना आसान नहीं था, क्योंकि कई अनुभवी खिलाड़ी जैसे फ्रैन जोनास, लॉरेन डाउन, मॉली पेनफोल्ड और हैना रोवे टीम में जगह नहीं बना पाईं। जब एक ही जगह के लिए कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, तो चयन करना वाकई मुश्किल हो जाता है।

टीम करेगी बेहतर प्रदर्शन

बेन सॉयर ने टीम के संतुलन पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मेल है, जो हमें अलग-अलग हालात और विरोधी टीमों के खिलाफ अच्छी तरह खेलने में मदद करेगा। मुझे उम्मीद है कि न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करेगी।

महिला वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडेन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, अमेलिया केर, जेस केर, रोसमेरी मायेर, जॉर्जिया प्लिमेर, ली ताहुहू ।

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा