फोटो सोर्स- सोशल मीडिया 
क्रिकेट

WPL में शामिल होंगी नई टीमें! दिल्ली कैपिटल्स के मालिक ने बताई अंदर की बात, जल्द हो सकता है ऐलान

Womens Premier League: दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल का कहना है कि जल्द ही WPL में एक-दो नई टीमें जुड़ सकती हैं, जिससे लीग का दायरा भी बढ़ेगा।

संजय सिंह बिष्ट

Delhi Capitals co owner Parth Jindal: दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल का मानना है कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) का दायरा आने वाले वर्षों में और बढ़ने वाला है। उनका कहना है कि लीग में एक या दो नई टीमों का जुड़ना लगभग तय माना जा रहा है। इसके बाद टूर्नामेंट को ‘होम एंड अवे’ फॉर्मेट में कराने का रास्ता भी साफ हो सकता है, जैसा इंडियन प्रीमियर लीग में लागू है।

फिलहाल कैरेवैन मॉडल में हो रहा आयोजन

बीसीसीआई ने WPL 2026 के चौथे सीजन के लिए कैरेवैन मॉडल को जारी रखा है। पांच टीमों की यह लीग अभी दो से चार शहरों तक सीमित रहती है। इस बार प्रतियोगिता 9 जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में खेली जाएगी। जिंदल के अनुसार, वर्तमान मॉडल खराब नहीं है, लेकिन यह लंबी अवधि के लिए आदर्श भी नहीं माना जा सकता।

जिंदल चाहते हैं IPL जैसा ‘होम एंड अवे’ फॉर्मेट

पार्थ जिंदल ने बातचीत में कहा कि वह WPL को ठीक उसी प्रारूप में देखना चाहते हैं जैसा भारतीय पुरुष IPL में अपनाया जाता है, जहां टीमें अपने घरेलू मैदान पर और विपक्षी टीम के मैदान पर खेलती हैं। उन्होंने कहा कि इससे फैंस को बेहतर अनुभव मिलेगा, टीमों को अपनी घरेलू पहचान मजबूत करने में मदद मिलेगी और लीग के विकास की गति भी बढ़ेगी। उनका कहना था कि बीसीसीआई इस मॉडल पर विचार कर रहा है, लेकिन मौजूदा विंडो छोटी होने की वजह से अभी इसे लागू करना संभव नहीं है। भविष्य में बड़ा विंडो मिलने पर बदलाव किए जा सकते हैं।

14 महीनों में दो WPL योजना के पीछे बड़ी वजह

पार्थ जिंदल ने यह भी बताया कि 14 महीनों में दो WPL सीजन आयोजित होने के पीछे भी एक खास वजह है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हुआ है क्योंकि बोर्ड आने वाले समय में टीमों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है। नई टीम जुड़ने पर फॉर्मेट में बदलाव भी आसान हो जाएगा।

महिला क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है

जिंदल ने हाल ही में महिला वनडे विश्व कप में भारत की जीत का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, इस खिताबी जीत के बाद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता नए स्तर पर पहुंच गई है। यही वजह है कि WPL में निवेश करना एक दूरगामी और लाभदायक फैसला साबित हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही लीग के लिए बड़ा विंडो और बेहतर ढांचा तैयार किया जाएगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन