गुवाहाटी के अमीनगांव में बन रहा नया स्टेडियम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत को जल्द ही मिलने वाला एक और नया इंटरनेशनल स्टेडियम, अगले साल फरवरी तक हो जाएगा तैयार; जानें कहां बन रहा ये ग्राउंड

गुवाहाटी के बाहरी इलाके अमीनगांव में इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की सुविधाओं वाला एक नया क्रिकेट स्टेडियम अगले साल फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगले साल नेशनल गेम्स का आयोजन असम में होना है।

उज्जवल सिन्हा

गुवाहाटी: भारत में एक और नया इंटरनेशनल स्टेडियम जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। यह स्टेडियम गुवाहाटी के बाहरी इलाके अमीनगांव में बनाया जा रहा है। इस स्टेडियम को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि ये स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की सुविधाओं वाला होगा। जो अगले साल फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा।

हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान कर रही है लेकिन यह युवाओं पर निर्भर करता है कि वे मौकों का सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाएं। असम भी क्रिकेट की क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा ये स्टेडियम

अमीनगांव क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की समीक्षा करने के बाद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि गुवाहाटी में पहले से ही सरुसजाई और बरसापारा में दो बड़े स्टेडियम हैं। अमीनगांव में यह स्टेडियम अगले साल फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा जहां 20,000 लोग एक साथ क्रिकेट देख सकेंगे।

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए असम तैयार

उन्होंने कहा कि यह सभी आधुनिक सुविधाओं वाला स्टेडियम है। स्टेडियम से जुड़े सभी कार्य फरवरी तक पूरे हो जाएंगे...पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं आदि के लिए काम चल रहा है जिससे कि भविष्य में यहां एकदिवसीय, टी20 भी आयोजित किए जा सकें। शर्मा ने कहा कि जब असम अपने अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा तो पर्याप्त संख्या में स्टेडियम उपलब्ध होंगे। राज्य ने 2007 में खेलों की मेजबानी की थी।

राज्य से खिलाड़ियों के उभरने की संभावना पर शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को खुद आगे आना होगा। हम बुनियादी ढांचा दे सकते हैं। हम ‘खेल महारण' की मेजबानी कर रहे हैं। प्रतियोगिता को जमीनी स्तर पर ले जा रहे हैं। प्रयास करने का दृढ़ संकल्प खिलाड़ियों से आना चाहिए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज