बार डे लीडे (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 में बास डे लीडे की धमाकेदार पारी से जीता नीदरलैंड्स, नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा

T20 World Cup 2026: नीदरलैंड्स ने नामीबिया को हराकर पहली जीत हासिल की। नीदरलैंड्स ने मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। नीदरलैंड्स के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी बास डे लीडे ने शानदार प्रदर्शन किया।

उज्जवल सिन्हा

Netherlands vs Namibia, 10th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड्स के बीच मंगलवार को खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी बास डे लीडे के शानदार प्रदर्शन के दम पर नामीबिया को 7 विकेटों से करारी शिकस्त दी।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नामीबिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 के स्कोर पर लौरेन स्टीनकैंप 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद निकोल लोफ्टी-ईटन और जान फ्राइलिंक के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। जान फ्राइलिंक 30 रन बनाकर आउट हो गए। 60 के स्कोर पर नामीबिया का दूसरा विकेट गिरा।

निकोल लोफ्टी-ईटन अर्धशतक से चूके

उसके बाद गेरहार्ड इरास्मस और निकोल लोफ्टी-ईटन के बीच साझेदारी बढ़ ही रही थी कि गेरहार्ड इरास्मस 18 रन बनाकर आउट हो गए। 95 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। अर्धशतक पूरा करने से पहले निकोल लोफ्टी-ईटन 42 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जेजे स्मिट 22 रन बनाकर चलते बने। नामीबिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए बास डे लीडे और लोगान वान बीक ने 2-2, जबकि आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट लिए थे।

नीदरलैंड्स की खराब शुरुआत

नीदरलैंड्स को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैक्स ओ दाउद के रूप में पहला झटका 16 के स्कोर पर लगा। वह 7 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बास डे लीडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 48 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों सहित नाबाद 72 रन की पारी खेल टीम को 12 गेंद पहले 7 विकेट से जीत दिला दी।

डे लीडे की शानदार पारी से जीता नीदरलैंड्स

डे लीडे ने दूसरे विकेट के लिए माइकल लेविट 28, के साथ 30 और तीसरे विकेट के लिए कोलिन एकरमैन 32 के साथ 68 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स नाबाद 18 के साथ 43 रन की साझेदारी की। नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीता। विजयी चौका बास डे लीडे के बल्ले से निकला। बास डे लीडे को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर