नेपाल टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के लिए नेपाल की टीम घोषित, रोहित पौडेल को कमान; संदीप लामिछाने को मिली जगह

Nepal Team for T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित पौडेल को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं संदीप लामिछाने को स्पिन अटैक की जिम्मेदारी दी गई है।

उज्जवल सिन्हा

Nepal Announced Squad for T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब महज 30 दिनों का समय बाकी रह गया है। इस टूर्नामेंट के लिए नेपाल ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित पौडेल की कप्तानी में नेपाल टीम की घोषणा कर दी गई है। जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी को उपकप्तान बनाया गया है।

23 वर्षीय ऑलराउंडर रोहित पौडेल ने अपनी टीम को बल्ले से लगातार सपोर्ट देते हुए क्रिकेट में नेपाल के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें इस विश्व कप में दीपेंद्र सिंह ऐरी का सपोर्ट मिलेगा। दीपेंद्र की ऑलराउंड क्षमता क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में नेपाल को सही संतुलन देने में महत्वपूर्ण होगी। नेपाल की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने निराशाजनक प्रदर्शन में सुधार करना चाहती है। 15 सदस्यों की यह टीम स्पिन, ऑलराउंडर्स में गहराई और बल्लेबाजी में बढ़ते दबाव को झेलने की क्षमता पर बनी है।

संदीप लामिछाने संभालेंगे स्पिन अटैक की कमान

संदीप लामिछाने स्पिन अटैक की कमान संभालेंगे, जिनके पास दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का खासा अनुभव है। वह बाएं हाथ के स्पिनर ललित राजबंशी के साथ मिलकर गेंदबाजी करेंगे। इसके साथ ही उन्हें अन्य स्पिनर्स दीपेंद्र सिंह ऐरी और बसीर अहमद का भी सपोर्ट मिलेगा। दीपेंद्र, गुलशन झा, आरिफ शेख और सोमपाल कामी बतौर ऑलराउंडर नेपाल की टीम की रीढ़ बने हुए हैं।

इन बल्लेबाजों पर रहेगी निगाहें

कुशल भुर्तेल पर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने और शुरुआती ओवरों में मोमेंटम बनाने का जिम्मा होगा। आसिफ शेख स्टंप के पीछे मजबूती और स्थिरता प्रदान करेंगे। लोकेश मिडिल ऑर्डर को स्थिर करने और टीम को सपोर्ट देने में मदद करेंगे। संदीप जोरा और नंदन यादव पहले छह बल्लेबाजों के बाद बल्लेबाजी लाइनअप को गहराई देंगे। सोमपाल कामी और करण केसी के पास तेज गेंदबाजी यूनिट की कमान है।

इंग्लैंड के ग्रुप में नेपाल को किया गया शामिल

मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल को ग्रुप सी में रखा गया है। नेपाल 8 फरवरी को इंग्लैंड का सामना करेगा, जिसके बाद 12 फरवरी को उसका मुकाबला इटली से होगा। यह टीम 15 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। 17 फरवरी को उसका सामना बांग्लादेश से होगा।

टी20 विश्व कप के लिए नेपाल की टीम

रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत