क्रिकेट

विदर्भ प्रो टी20 लीग की पहली चैंपियन बनी मास्टर ब्लास्टर, जितेश शर्मा की कप्तानी में टीम ने रचा इतिहास

जितेश शर्मा की अगुवाई वाली टीम नेको मास्टर ब्लास्टर ने विदर्भ प्रो टी20 लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया। मास्टर ब्लास्टर ने पगारिया स्टाइकर्स को 7 विकेट से हराकर इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

उज्जवल सिन्हा

नागपुर: विदर्भ प्रो टी20 लीग के पहले सीजन का खिताब नेको मास्टर ब्लास्टर ने अपने नाम किया। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदर्भ प्रो टी20 लीग के फाइनल मुकाबले में जितेश शर्मा की टीम नेको मास्टर ब्लास्टर ने पगारिया स्ट्राइकर्स 7 विकेट से हराकर फाइनल का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही जितेश शर्मा 12 दिनों में दूसरी ट्रॉफी भी जीत ली। आईपीएल में आरसीबी को विजेता बनाने के बाद जितेश शर्मा ने मास्टर ब्लास्टर को चैंपियन बना दिया।

नागपुर के जामठा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पगारिया स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। हालांकि पगारिया स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ध्रुव शोर्य 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद आदित्य अहूजा भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं मोहम्मद फैज 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पगारिया स्ट्राइकर्स ने तीन विकेट महज 27 के स्कोर पर गंवा दिया। यहां से सारा दरोमदार कप्तान शिवम देशमुख के कंधे पर आ गया।

शिवम ने खेली कप्तानी पारी

शिवम ने एक छोर संभाले रखा और पुष्पक गुजर के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी की। पुष्पक 25 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद यश कदम ने कप्तान का साथ दिया। लेकिन 16 रन बनाकर यश भी वापस लौट गए। इसी बीच शिवम ने अपना अर्धशतक पूरा किया और स्कोर को आगे बढ़ाते रहे। शिवम 45 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और तीन चौके लगाए। अंत में वी तिवारी ने तेजी से 23 रन बनाकर टीम को 178 रनों तक पहुंचा दिया। मास्टर ब्लास्टर के लिए गेंदबाजी करते हुए शानमेश देशमुख ने 3, संजय ने 1, अन्मय जायसवाल ने 1 और प्रफुल हिंगे ने 1 विकेट चटकाए।

मास्टर ब्लास्टर की शानदार शुरुआत

खिताब जीतने के लिए इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर ब्लास्टर की टीम ने 17.5 ओवर में मुकाबले को जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मास्टर ब्लास्टर ने शुरुआत में ही तेजी से रन बनाने शुरू किया। वेदांत दिघाडे और अध्ययन डागा के बीच पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हुई। अध्ययन डागा 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए वेदांत और आर्यन के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई। आर्यन 42 रन बनाकर आउट हुए। फील्डिंग देखकर छूटी सबकी हंसी, गुस्से से तमतमाए कप्तान अश्विन- देखें VIDEO

वेदांत दिघाडे और जितेश शर्मा की शानदार पारी

वहीं वेदांत दिघाडे एक छोर को संभाले हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में वेदांत को कप्तान जितेश शर्मा का साथ मिला। जितेश शर्मा ने महज 11 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। वहीं वेदांत ने 52 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी और पहले सीजन का चैंपियन बना दिया। पगारिया स्टाइकर्स के लिए के साल्वे ने 2 विकेट चटकाए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज