नौमान अली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

39 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने WTC में बनाया रिकॉर्ड, अश्विन को पीछे छोड़ किया ये बड़ा कारनामा

Noman Ali breaks R Ashwin's Record: नौमान अली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 ओवर में 116 रन देकर 6 विकेट लिए। इस प्रदर्शन से पाकिस्तानी टीम मजबूत स्थिति में आ गई।

संजय सिंह बिष्ट

Pakistan vs South Africa: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के स्पिनर नौमान अली ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 39 साल के नौमान ने मैच की पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किए और अफ्रीकी बल्लेबाजों को लगातार बैकफुट पर रखा।

WTC में रचा इतिहास

नौमान अली के इस प्रदर्शन के साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 6 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड में उन्होंने भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था, उस समय उनकी उम्र 38 साल और दो दिन थी। नौमान अली ने यह उपलब्धि हासिल की जब उनकी उम्र 39 साल और 5 दिन थी।

टेस्ट फॉर्मेट में नौमान अली ने बनाया रिकॉर्ड

नौमान अली पाकिस्तान की टेस्ट टीम के अहम गेंदबाज बन चुके हैं। जुलाई 2023 से अब तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 52 विकेट लिए हैं और उनका औसत 15.21 रहा है। कुल मिलाकर उन्होंने 19 मैचों में 83 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका औसत 24.75 और इकॉनमी रेट 3.01 रहा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी नौमान का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 123 मैचों में 434 विकेट हासिल किए हैं, जो उनकी गेंदबाजी क्षमता और अनुभव को दर्शाता है।

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 269 रन पर ही समेट गई। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 167 रन जोड़ते हुए साउथ अफ्रीका के लिए 277 रन का लक्ष्य रखा। तीसरे दिन के खेल तक दक्षिण अफ्रीकी टीम 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी थी। अब देखना यह है कि क्या साउथ अफ्रीका यह लक्ष्य हासिल कर पाएगी या पाकिस्तान अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज करेगा।

नौमान अली की गेंदबाजी का असर

तीसरे दिन का खेल पूरी तरह नौमान अली और अन्य स्पिनरों के दबदबे में रहा। उनके स्पेल ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। उनकी गेंदबाजी न केवल विकेट लेने में मददगार रही, बल्कि विपक्षी टीम की रनगति को भी रोके रखा। नौमान अली का यह प्रदर्शन पाकिस्तान टीम के लिए मैच विनिंग साबित हो सकता है और आने वाले मैचों में टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। इस तरह, नौमान अली ने WTC के इतिहास में अपने नाम एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दर्ज किया और पाकिस्तान की टीम को लाहौर टेस्ट में मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन