नजमुल हुसैन शांतो (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हार के बाद बांग्लादेश को लगा एक और झटका, नजमुल हुसैन शांतो ने छोड़ी कप्तानी

बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद कप्तानी छोड़ दी है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को पारी और 78 रनों से हराकर मुकाबले के साथ सीरीज को 1-0 से जीत लिया।

उज्जवल सिन्हा

कोलंबो: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरे मुकाबले हारने के बाद और सीरीज गंवाने के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। हार के बाद शांतो ने कप्ताी से इस्तीफा दे दिया है। कोलंबो में बांग्लादेश को पारी और 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शांतो ने कप्तानी छोड़ने की घोषणा की।

शांतो ने कहा कि उन्होंने टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। शांतो ने कहा कि मैं अब टेस्ट फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर काम नहीं करना चाहता। यह व्यक्तिगत नहीं है। मैंने टीम की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया है। मुझे लगता है कि इससे टीम को मदद मिलेगी। मैं पिछले कुछ सालों से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है तीन अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट के लिए तीन कप्तान रखना समझदारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि बोर्ड इस बारे में क्या सोचेगा और मैं उनके फैसले का समर्थन करूंगा। लेकिन यह मेरा निजी फैसला है। मुझे लगता है कि टीम के लिए तीन अलग-अलग कप्तानों से निपटना मुश्किल होगा।

बांग्लादेश बोर्ड को पहले ही सूचित कर दिया था

शांतो ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कोई यह न समझे कि मैंने भावनात्मक रूप से या किसी दबाव में आकर यह फैसला किया है। मैं पूरी तरह शांत दिमाग से सोच-समझकर यह कदम उठा रहा हूं। यह टीम की भलाई के लिए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के क्रिकेट संचालन विभाग को कुछ दिन पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया था। इस महीने के शुरुआत में ही शांतो वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया था। शांतो की जगह मेहदी हसन मिराज को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया।

2023 में संभाली थी कप्तानी

नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी का कार्यकाल नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान शुरू हुआ। शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश ने 14 टेस्ट में 4 जीत हासिल की। वहीं 9 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला ड्रा रहा। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

कप्तान के तौर पर शांतो का शानदार प्रदर्शन

टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। लेकिन कप्तान के तौर पर शांतो का प्रदर्शन शानदार रहा। कप्तान के रूप में टेस्ट मैचों में उनका औसत 36.24 का रहा। जबकि टीम की कप्तानी ना करने पर उनका 29.83 का रहा। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश ने जो चार टेस्ट मैच जीते, उनमें उन्होंने 37.16 की औसत से रन बनाए।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत