कोलंबो: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो मचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के लिए अब तक कोई भी कप्तान ने यह कारनामा नहीं किया है। शांतो बतौर कप्तान दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बंग्लादेशी कप्तान बन गए हैं।
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 148 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में भी उनका बल्ला चला और उन्होंने नाबाद 125 रन की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान के तौर पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दिग्गजों खिलाड़ियों की लिस्ट में शांतो भी शामिल हो गए हैं।
नजमुल हुसैन शांतो के लिए यह उपलब्धि कोई नई नहीं है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा इससे पहले भी कर दिखाया है। वर्ष 2023 में मीरपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में भी उन्होंने पहली पारी में और फिर दूसरी पारी में शतक जड़कर यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की थी। वो ऐसा करने वाले पांचवें एशियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 495 रन बनाए। जिसमें नजमुल हुसैन शांतो ने 148 और मुशफिकुर रहीम ने 163 रनों की पारी खेली। उसके अलवा लिटन दास ने 90 रन बनाए। जवाब में पहली पारी में श्रीलंका ने 485 रन बनाए। पथुम निसांका ने 187, कमिंडु मेंडिस ने 87 रनों की पारी खेली।
वहीं दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 285 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इस दौरान शांतो ने 125, शदमान इस्लाम ने 76 रन बनाए। 295 का लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 4 विकेट गंवाकर 72 रन बनाए और मैच को ड्रॉ पर खत्म किया। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा।