अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

NADA की नई RTP लिस्ट जारी, अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल की एंट्री; क्रिकेट समेत कई खेलों के दिग्गज शामिल

NADA: नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी की नई RTP लिस्ट में अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल शामिल हुए हैं। नाडा की लिस्ट में कुल 348 खिलाड़ियों को टेस्टिंग पूल में शामिल किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

NADA's Registered Testing Pool: भारतीय क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों के लिए नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी यानी नाडा ने इस साल की दूसरी तिमाही के लिए अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) की नई सूची जारी कर दी है। इस अपडेट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है।

नाडा की इस नई सूची में कुल 348 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने इस सूची में स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है, जो अब इस पूल का हिस्सा नहीं हैं। RTP में शामिल खिलाड़ियों को अपने ठिकानों की पूरी जानकारी नाडा को देनी होती है और उन्हें हर दिन एक निश्चित समय पर डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना अनिवार्य होता है। यदि कोई खिलाड़ी तीन बार अपनी लोकेशन अपडेट देने में असफल रहता है, तो इसे डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

इन खिलाड़ियों का होगा नाडा टेस्ट

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ी पहले की तरह इस सूची में निरंतर हैं। इनमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा जैसे नाम शामिल हैं। वहीं महिला क्रिकेट से भी कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस लिस्ट में बने हुए हैं। इनमें दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर शामिल हैं। कुल मिलाकर इस लिस्ट में 14 भारतीय क्रिकेटरों को जगह मिली है।

नाडा की लिस्ट में सबसे ज्यादा एथलेटिक्स के खिलाड़ी

अगर अन्य खेलों की बात करें, तो एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 134 खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं। इनमें अविनाश सेबल, ज्योति याराजी, तेजस्विन शंकर और अनिमेष कुजूर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा लॉन्ग जंप के मुरली श्रीशंकर और शैली सिंह तथा शॉट पुट एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर को भी आरटीपी में जगह मिली है।

तीरंदाजी में दीपिका कुमारी, राकेश कुमार और पैरा तीरंदाज शीतल देवी शामिल हैं। बैडमिंटन से पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और गायत्री गोपीचंद जैसे कुल 8 खिलाड़ियों को जगह मिली है। हॉकी में हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के साथ महिला टीम की सलीमा टेटे, सविता पुनिया और नवनीत कौर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

बॉक्सिंग में निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, निशांत देव और जैस्मीन लेम्बोरिया समेत 22 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं कुश्ती से 31 खिलाड़ियों को आरटीपी में जगह मिली है, जिनमें अमन सेहरावत भी शामिल हैं।

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट