रांची में विराट कोहली के 52वें एकदिवसीय शतक पर वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली के शतक पर इस लड़की ने लूटी महफिल, रातों-रात वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल, आखिर कौन है ये?

IND Vs SA Mystery Girl Video: रांची वनडे में विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन बनाकर अपना 52वां वनडे शतक जमाया। उनकी पारी से भारत ने 349 रन बनाए। कोहली के शतक पर मिस्ट्रीगर्ल का रिएक्शन वायरल हो गया।

संजय सिंह बिष्ट

Ranchi Stadium Mystery Girl: रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त हासिल की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की यह पिक्चर पूरी तरह सुपरहिट रही और फैन्स को रोमांचक क्रिकेट का लुत्फ मिला।

विराट कोहली का धमाकेदार शतक

इस मैच में विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह वनडे करियर का उनका 52वां शतक है। कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की और भारतीय फैन्स का दिल जीत लिया। इस प्रदर्शन के चलते कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला।

मिस्ट्री गर्ल का वायरल रिएक्शन

कोहली के शतक पर सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल का रिएक्शन वायरल हुआ। इस लड़की का नाम रिया वर्मा बताया जा रहा है। रिया ने कोहली के शतक के पूरा होने पर अपने गाल पर दोनों हाथ रखते हुए खुशी जताई। उनका यह प्यारा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, यूट्यूब पर उनके तीन लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर लगभग 25 लाख फॉलोअर्स हैं।

कोहली के अलावा केएल राहुल ने 56 गेंदों में 60 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। इनकी साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया और विशाल स्कोर बनाने में मदद की। पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन दिखाया, जिसने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुलदीप यादव की जादुई गेंदबाजी

गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके और अपने जादुई स्पिन का असर दिखाया। इसके अलावा हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह नियंत्रण में रखी और मैच को 17 रनों से अपने नाम किया।

रांची जीत से बढ़ा टीम का मनोबल

पहले वनडे में मिली इस जीत ने टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया है। कोहली और अन्य खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि भारत किसी भी चुनौतीपूर्ण स्कोर का सामना कर सकता है। फैन्स अब दूसरे वनडे के लिए भी उत्साहित हैं और टीम की जीत की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात