Mushfiqur Rahim Retirement: बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। वह फरवरी 2027 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू सीरीज के पहले मुकाबले के बाद क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉर्मेट को छोड़ देंगे। मीरपुर में खेला जाने वाला यह टेस्ट उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने उनके फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुशफिकुर ने कुछ दिन पहले फोन करके उन्हें अपने इरादे के बारे में बताया था। रहीम चाहते थे कि बोर्ड अध्यक्ष ही उनके संन्यास की जानकारी सार्वजनिक करें।
खबर अपडेट की जा रही है...