Indian Premier League 2026, 33rd Match MI vs CSK Highlight Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को 104 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जो उनके आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई। वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके ने संजू सैमसन के शतक के दम पर 208 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और 11 रन पर ही तीन विकेट गिर गए। क्विंटन डिकॉक और कप्तान हार्दिक पांड्या सहित आठ बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके, जबकि दानिश मालेवार, नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड खाता भी नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) ने चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की, लेकिन अकील हुसैन ने इसे तोड़ दिया। अकील ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए और एक मेडन भी डाला। नूर अहमद ने दो विकेट झटके, जबकि जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले चेन्नई ने टॉस हारकर 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। ओपनर संजू सैमसन ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। यह इस सीजन उनका दूसरा और आईपीएल करियर का पांचवां शतक है। उनके अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस 14 रन ही बना सके। कार्तिक शर्मा (18), जेमी ओवरटन (15) और सरफराज खान (14) ने छोटे-छोटे योगदान दिए। इस जीत के साथ चेन्नई ने 7 मैचों में तीसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में पांचवां स्थान पा लिया, जबकि मुंबई को 7 मैचों में पांचवीं हार झेलनी पड़ी।
मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 104 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है। इस हिसाब से चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रन से मुकाबला अपने नाम कर आईपीएल इतिहास में खुद की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
जेमी ओवर्टन ने मुंबई इंडियंस का 8वां बल्लेबाज पवेलियन भेज दिया है। अब उसे जीत के लिए 18 गेंद पर 108 रन की जरूरत है।
सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस को सातवां झटका लग चुका है। उन्हें अकील हुसैन ने अपना चौथा शिकार बनाया। अब मुंबई को जीत के लिए 38 गेंद में 119 रन की जरूरत है।
नूर अहमद ने मुंबई इंडियंस को बैक टू हेट झटके दिए हैं। उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या के बाद शेरफेन रदरफोर्ड को भी पवेलियन भेज दिया है। इसके साथ ही मुंबई को पांचवां झटका लगा है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शार्दुल ठाकुर आए हैं। अब मुंबई इंंडियंस को जीत के लिए 44 गेंद पर 123 रन की जरूरत है।
अकील हुसैन ने मुंबई इंडियंस को चौथा बल्लेबाज पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 37 रन पर तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड किया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। दूसरी तरफ सूर्या 35 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। अब मुंबई को जीत के लिए 49 गेंद में 124 रन की जरूरत है।
अकील हुसैन को फिर विकेट मिला है। इस बार उन्होंने नमन धीर को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही मुंबई का तीसरा बल्लेबाज पवेलियन लौट गया है। इससे पहले मुकेश चौधरी ने क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेजने का काम किया था। 2.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 11 रन है।
दानिश मालेवर के रूप में मुंबई को पहला झटका लगा है। उन्हें अकील हुसैन ने इस ओवर की अंतिम गेंद पर विकेटकीप संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी गेंद पर संजू सैमसन ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने 54 गेंद पर 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया।
जेमी ओवर्टन 15 रन की छोटी लेकिन तेज-तर्रार पारी खेलकर अश्विनी कुमार का शिकार बन चुके हैं। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का छठा बल्लेबाज पवेलियन लौट गया है। 18 ओवर बाद चेन्नई ने 181 रन बना लिए हैं।
165 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का 5वां बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका है। कार्तिक शर्मा को 18 रन पर बुमराह ने अपना शिकार बनाया है। वहीं, बाउंड्री पर खड़े मिचेल सेंटनर ने शानदार अंदाज में कैच पकड़ा है। दूसरी तरफ संजू सैमसन 78 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।
डेवाल्ड ब्रेविस 21 रन बनाकर अश्विनी कुमार का शिकार बन चुके हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कार्तिक शर्मा आए हैं। दूसरी तरफ संजू सैमसन अर्धशतकीय पारी के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन है।
एम. गजनफर को दूसरी व मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता मिल चुकी है। गजनफर ने शिवम दुबे को अपनी फिरकी का शिकार बनाया है। दुबे 5 रन पर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं। 8.1 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं।
कप्तान गायकवाड़ के बाद सरफराज खान भी पवेलियन लौट चुके हैं। उनको 14 रन पर स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिवम दुबे आए हैं। 5.4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।
32 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा है। उन्हें एम. गजनफर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सरफराज खान आए हैं।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। अब चेन्नई यहां पर बड़ा स्कोर खड़ा कर मुंबई के सामने चुनौती पेश करना चाहेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस CSK को कम से कम स्कोर पर रोकने चाहेगी।
युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा पर एक बार फिर नजरें रहेंगी। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे। वह इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बावजूद तिलक ने दबाव नहीं लिया। इससे पहले उनके स्कोर 20, 0, 14, 1 और 8 रहे थे। चेन्नई मैच से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें क्रीज पर ज्यादा समय नहीं मिला और शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने पड़े, इसलिए फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंता नहीं की।
आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों मुंबई और चेन्नई के बीच अब तक 39 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 21 जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 मैच जीते हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 13 मुकाबलों में भी मुंबई 8-5 से बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, 2023 के बाद दोनों टीमों के बीच हुए पांच मैचों में मुंबई को सिर्फ एक ही जीत मिली है, जिससे हालिया प्रदर्शन में चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आता है।
हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे रोहित शर्मा और पिंडली में खिंचाव से परेशान एमएस धोनी की वापसी पर नजरें हैं। रोहित पिछले दो मैचों से बाहर हैं, जबकि धोनी अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेले। वानखेड़े में होने वाले बड़े मैच से पहले रोहित ने अभ्यास नहीं किया, लेकिन धोनी ने जमकर तैयारी की। संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ अहम रहेंगे, जहां सैमसन ने 192 रन बनाए हैं और गायकवाड़ सिर्फ 82 पर हैं। आयुष म्हात्रे चोट के कारण बाहर हो गए हैं, उनकी जगह आकाश मधवाल शामिल हुए। मुंबई के लिए सूर्यकुमार और हार्दिक की फॉर्म चिंता बनी हुई है।
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, एएम गजनफर, कृष भगत, मयंक मारकंडे, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह।
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर आज हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस और ऋतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स है। अब तक दोनों टीमों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। हांलाकि मुंबई इंडियंस अपना पिछला मुकाबला जीतकर आई है। ऐसे में MI आर्मी थोड़ा बहुत आत्मविश्वास से भरी होगी। कुम मिलाकर इस मुकाबले में दोनों टीमें इस सीजन में अपनी तीसरी जीत तलाश करेंगी।