मुंबई इंडियंस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस की बड़ी चाल, टीम में शामिल किए 3 नए खूंखार खिलाड़ी

प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम ने तीन खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, यानी अब मुंबई में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।

मृणाल पाठक

मुंबई: आईपीएल 2025 में तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। जिसके बाद अब केवल एक ही जगह खाली है, जिसकी जंग मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी। लेकिन, इस मुकाबले से पहले मुंबई ने बड़ी चाल चल दी है और अपनी टीम ने तीन नए खिलाड़ियों को शामिल कर लिया है।

दरअसल, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच गई है। अब प्लेऑफ में चौथी टीम का आना बाकी है, जिसके लिए मुंबई इंडियंस को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम ने तीन खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, यानी अब मुंबई में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए। हालांकि कुछ खिलाड़ी लौट आए थे, लेकिन कुछ नेशनल ड्यूटी के लिए आईपीएल में वापस नहीं आ सके। जिसमें मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ी भी शामिल थे।

टीम ने अब विल जैक्स, रेयान रिकाल्टन और कॉर्बिन बॉश का रिप्लेसमेंट का ऐलान हुआ है। इन तीन खिलाड़ियों की जगह इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, श्रीलंका के चरिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया गया है। अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती है तो ये तीनों खिलाड़ी प्लेऑफ स्टेज से ही उपलब्ध हो जाएंगे।

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया गया है। उनकी कीमत 5.25 करोड़ रुपये रहने वाली है। जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को रेयान रिकेल्टन की जगह 1 करोड़ रुपये में शामिल किया गया है। वहीं कॉर्बिन बॉश की जगह चरिथ असलंका को 75 लाख रुपये की कीमत में खरीदा गया है।

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख