मुकुल चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Mukul Choudhary ने रचा इतिहास, IPL में ड्वेन ब्रावो की बराबरी करते हुए किया ये बड़ा कारनामा

Mukul Choudhary: मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो रन चेज में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के लगाए।

उज्जवल सिन्हा

Mukul Choudhary Create History: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली। इस जीत में लखनऊ सुपर जायंट्स के ताबड़तोड़ बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान मुकुल ने 7 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।

मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेल। इस दौरान मुकुल ने 2 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में दूसरी पारी में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Mukul Choudhary से पहले ब्रावो ने किया था ये कारनामा

मुकुल से पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ ड्वेन ब्रावो के नाम था। ब्रावो ने आईपीएल मैच की दूसरी पारी में नंबर-7 या उससे नीचे के बैटर के तौर पर 7 छक्के लगा पाए थे। ब्रावो ने यह कमाल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2018 में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ किया था। यह मुकाबला 7 अप्रैल, 2018 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

IPL में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाज द्वारा रन चेज में सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ी टीम रन गेंद छक्के खिलाफ स्थान तारीख
ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 68 30 7 मुंबई इंडियंस मुंबई (WS) 7 अप्रैल 2018
मुकुल चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स 54* 27 7 कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 9 अप्रैल 2026
यूसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स 62* 30 6 दिल्ली कैपिटल्स सेंचुरियन 28 अप्रैल 2009
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 54 22 6 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई (WS) 21 अप्रैल 2021
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स 56* 15 6 मुंबई इंडियंस पुणे 6 अप्रैल 2022
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 48 25 6 गुजरात टाइटंस नवी मुंबई 23 अप्रैल 2022

IPL के इतिहास में, सिर्फ़ एक नंबर 7 या उससे नीचे का बैटर ही एक मैच में मुकुल और ब्रावो के 7 छक्कों से ज़्यादा छक्के लगा पाया है। यह कमाल वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने किया था। रसेल ने 10 अप्रैल, 2018 को चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2018 के IPL मैच की पहली इनिंग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 11 छक्के लगाए थे।

IPL में नंबर 7 या उससे नीचे के बैट्समैन द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के

खिलाड़ी टीम रन गेंद छक्के खिलाफ स्थान तारीख
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 88* 36 11 चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 10 अप्रैल 2018
ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 68 30 7 मुंबई इंडियंस मुंबई (WS) 7 अप्रैल 2018
मुकुल चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स 54* 27 7 कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 9 अप्रैल 2026
यूसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स 62* 30 6 दिल्ली कैपिटल्स सेंचुरियन 28 अप्रैल 2009
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 62 28 6 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 30 मार्च 2019
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 54 22 6 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई (WS) 21 अप्रैल 2021
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स 56* 15 6 मुंबई इंडियंस पुणे 6 अप्रैल 2022
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 48 25 6 गुजरात टाइटंस नवी मुंबई 23 अप्रैल 2022
रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 53* 14 6 चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु 3 मई 2026

IPL मैच की दूसरी इनिंग में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या और वैभव सूर्यवंशी के नाम है। जयसूर्या ने 14 मई को वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2008 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी 114 रन की पारी के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए 11 छक्के लगाए थे और सूर्यवंशी ने भी 28 अप्रैल, 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL 2025 के मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 छक्के लगाए थे।

PM मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास