महेंद्र सिंह धोनी के 44वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MS धोनी के 7 स्पेशल, कौन हैं जिनके साथ रांची में मनाया 44वां जन्मदिन- Video

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने होम टाउन रांची में 7 स्पेशल लोगों के साथ जन्मिदन सेलिब्रेट किया।

संजय सिंह बिष्ट

महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत समेत पूरी दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। अब भारत का ये स्टार 44 साल का हो चुका है। ऐसे में उनके फैंस देशभर से अपने स्टार के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।

धोनी के जन्मदिन का देश जश्न मना रहा है, लेकिन धोनी किस तरह से अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं? अब इस सवाल का जवाब एक वीडियो के जरिए मिला है। धोनी अपने जन्मदिन के मौके पर अपने होम टाउन रांची में मौजूद हैं। यहां उन्होंने 7 लोगों के साथ केक काटा। अब ऐसे में लोग धोनी के इन 7 स्पेशल लोगों के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं।

कौन हैं धोनी के साथ ये 7 लोग?

धोनी का जर्सी नंबर 7 है। कमाल की बात ये है कि 44वें जन्मदिन पर उनके साथ सेलिब्रेट करने वाले भी 7 लोग ही हैं। उनका ये वीडियो रांची के JSCA स्टेडियम का है। वीडियो में धोनी को 44वें जन्मदिन के अवसर पर केट काटते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान उनके साथ 7 अन्य लोग भी मौजूद हैं, जो उनसे इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हैं। देखने में ये सात लोग कोई नामी गिरामी हस्ती नहीं बल्कि आम लोग लग रहे हैं। ये धोनी के आसपास के लोग हैं, जो उनके साथ हर वक्त जुड़े रहते हैं। धोनी इन लोगों को अच्छी तरह से जानते हैं और इन लोगों के घर उनका आना-जाना भी रहता है।

टीम इंडिया को दिलाई 3 ICC ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई साल बाद आईसीसी की ट्रॉफी जीती। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की तीन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसमें 2007 टी20 विश्वकप, 2011 वनडे विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब शामिल है। इसके अलावा IPL में चेन्नई सुपर किंग्स को माही 5 बार चैंपियन बना चुके हैं।

टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 90 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.09 की औसत के साथ 4876 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 350 वनडे मुकाबले में उन्होंने 50.57 की औसत के साथ 10773 रन बनाए हैं। 98 टी20 मुकाबलों में धोनी ने 1617 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं, 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच