एमएस धोनी और विग्नेश पुथुर 
क्रिकेट

IPL 2025, CSK vs MI: नहीं भूल पाएंगे आईपीएल डेब्यू...तीन विकेट लेने के बाद मुंबई के विग्नेश को मिली धोनी से शाबाशी- देखें VIDEO

MS Dhoni And Vignesh Puthur: मुंबई के विग्नेश पुथुर ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने चेन्नई के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिसके बाद खुद धोनी भी उनके पास जाए बिना रह नहीं पाए।

मृणाल पाठक

MS Dhoni And Vignesh Puthur: आईपीएल 2025 में रविवार को डबल हेडर का मुकाबला खेला गया। जहां शाम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस हाईवोल्टेज मैच में सीएसके ने जीत दर्ज की, लेकिन मुंबई ने चेन्नई को काफी परेशान किया। खासकर एमआई के युवा खिलाड़ी विग्नेश पुथुर ने, जिनके कायल को खुद महेंद्र सिंह धोनी भी हो गए हैं।

दरअसल, मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 156 रन का टारगेट रखा, जहां चेन्नई के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तूफानी पारी खेल रहे थे। दोनों की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था मानों 12 ओवर में ही वह मैच खत्म कर देंगे। हालांकि, दोनों की तेजी पर लगाम लगाने के लिए मुंबई के कप्तान सूर्याकुमार यादव ने विग्नेश पुथुर को गेंद सौंप दी।

विग्नेश ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपने पहले ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जब-जब मुंबई को विकेट की दरकार हुई, तब-तब विग्नेश ने उन्हें विकेट दिलाई। अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने चेन्नई के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिसके बाद खुद धोनी भी उनके पास जाए बिना रह नहीं पाए।

धोनी मैच जीतने के बाद विग्नेश के पास गए और उनकी पीठ थपथपाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई धोनी की तारीफ कर रहा है और कह रहा है कि उनकी इस कदम से विग्नेश का दिन बन गया।

जानकारी के लिए बता दें कि विग्नेश पुथुर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुंबई की गेंदबाजी के समय मैदान पर उतरे थे। वह रोहित शर्मा की जगह आए थे। उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में बी कमाल का प्रदर्शन किया और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए। मुंबई ने उन्हें 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां