अभिषेक शर्मा (Image- Social Media) 
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? मोर्ने मोर्कल ने सुपर-8 से पहले दिया बड़ा अपडेट

Ind Vs Sa: अभिषेक शर्मा क्या रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर होंगे। भारतीय युवा ओपनर लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुआ। जिसके बाद उनपर सवाल उठने लगे हैं।

अर्पित शुक्ला

T20 World Cup 2026: भारत के पहले सुपर-8 मुकाबले में रविवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने से पहले टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्पष्ट किया कि टी20 विश्व कप में अब तकअभिषेक शर्मा के प्रदर्शन को लेकर टीम में कोई चिंता या चर्चा नहीं हुई है। मोर्कल ने कहा कि अभिषेक को सिर्फ एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है, उसके बाद वह अपनी लय हासिल कर लेंगे। भारतीय ओपनर ने अब तक खेले तीन मैचों में बड़ी पारी नहीं खेली है।

शुक्रवार के अभ्यास सत्र में अभिषेक को मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। गंभीर उन्हें कुछ तकनीकी पहलुओं पर सलाह देते नजर आए, जिसे अभिषेक ध्यान से सुन रहे थे।

गेंदबाजी करते दिखे अभिषेक शर्मा

इसके बाद उन्होंने ऊंचे कैच का अभ्यास भी किया। हालांकि, कई बार जरूरत से ज्यादा अभ्यास उल्टा असर भी डाल सकता है। सत्र के दौरान वह अन्य बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते भी दिखे। जब मोर्कल से पूछा गया कि क्या टीम में अभिषेक के प्रदर्शन को लेकर कोई चर्चा हुई है, तो उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया।

अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद

मोर्कल ने कहा, “बिल्कुल नहीं। अभिषेक शर्मा विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। इस टूर्नामेंट में हमारी किस्मत अच्छी रही है कि अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली है और रन बनाए हैं।” मोर्कल ने माना कि टूर्नामेंट के अहम चरण में टीम को अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “हम विश्व कप के बेहद महत्वपूर्ण दौर में पहुंच चुके हैं और हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, सिर्फ टीम के लिए ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए भी। फैंस उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखना पसंद करते हैं। मुझे भरोसा है कि वह गेंद को अच्छी तरह टाइम कर रहे हैं। बस एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है, उसके बाद वह रफ्तार पकड़ लेंगे।”

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना