पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI के सामने नतमस्तक हुआ मोहसिन नकवी, डर के मारे पहले ही मांग ली माफी

Mohsin Naqvi apologizes to BCCI: एशिया कप 2025 फाइनल जीतने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने माफी मांगी, लेकिन ट्रॉफी सूर्यकुमार को दफ्तर से लेने को कहा।

उज्जवल सिन्हा

Mohsin Naqvi apologizes to BCCI: एशिया कप के दौरान काफी ड्रामा देखने को मिला था। एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। जीत के बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई।

एसीसी की बैठक में एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव को एसीसी ऑफिस आकर ट्रॉफी लेनी होगी। उन्होंने ट्रॉफी और मेडल ऐसे देने से साफ मना कर दिया।

BCCI ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल उठाया कि जब खिलाड़ी वहीं मौजूद थे, तब उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली, तो अब आप क्या सोचते हैं कि वे खुद जाकर ट्रॉफी लेंगे? बैठक में हुए खुलासों के अनुसार, ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने माफी जरूर मांगी, लेकिन ट्रॉफी और मेडल लौटाने को लेकर अपने पहले के रुख पर अड़े रहे। इसी कारण एशिया कप 2025 से जुड़ा यह विवाद और गहराता जा रहा है और क्रिकेट जगत में इसकी प्रतिक्रिया लगातार तेज होती जा रही है।

लाहौर के लिए आज रवाना होंगे नकवी

मोहसिन नकवी आज लाहौर के लिए रवाना होंगे, लेकिन ट्रॉफी विवाद की गूंज अभी थमने वाली नहीं है। यह मामला आने वाले कई दिनों तक मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बना रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अंदर भी इस मुद्दे को लेकर असहमति देखी गई। बैठक के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हालात को काबू में लाने और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की।

क्या था पूरा मामला

मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी को स्वीकार करने से मना कर दिया क्योंकि ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों दी जा रही थी। भारतीय टीम की मांग थी कि ट्रॉफी उन्हें UAE क्रिकेट बोर्ड के वाइस-चेयरमैन के द्वारा सौंपी जाए। लेकिन नकवी ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया।

करीब एक घंटे तक भारतीय खिलाड़ी मैदान पर ही इंतज़ार करते रहे, लेकिन जब उनकी शर्तें नहीं मानी गईं, तो वे बिना ट्रॉफी लिए ही ड्रेसिंग रूम लौट गए। इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी को अपने होटल ले गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि ट्रॉफी भारत को ही सौंपी जानी चाहिए।

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार