मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

दलीप ट्रॉफी से बाहर हुए मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा, जानें किसने ली टीम में जगह

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बीमारी के कारण दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाएंगे जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की राष्ट्रीय चयन समिति ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की आराम की अवधि बढ़ा दी है।

मृणाल पाठक

मुंबई: दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज 5 सितंबर से होने वाला है। इस घरेलू टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा लेने वाले हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट से भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साथ ही राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रतिभागी टीमों में कुछ बदलाव भी किए हैं।

इसमें भारत ए का मुकाबला भारत बी से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जबकि भारत सी की टीम भारत डी से अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम ए में खेलेगी। श्रीलंका में भारत के पिछले दौरे का हिस्सा रहे सिराज और उमरान मलिक दोनों पहले दौर के मैचों से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह क्रमशः नवदीप सैनी और गौरव यादव को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सिराज और मलिक दोनों बीमार हैं और उनके दलीप ट्रॉफी मुकाबलों के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद नहीं है।'' बोर्ड ने कहा, ‘‘ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी टीम बी से रिलीज कर दिया गया है।''

जडेजा ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मैच जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के रूप में खेला था। उन्हें श्रीलंका में एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिया गया था। मध्य प्रदेश के रहने वाले 32 वर्षीय यादव ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र में पुडुचेरी के लिए सात मैच में 41 विकेट चटकाए थे और देश की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

संशोधित टीमें इस प्रकार हैं:

भारत ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विद्वथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत।

भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीशन।

भारत सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल, सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडेय, आर्यन जुयाल, संदीप वारियर।

भारत डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व ताइडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन, रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

N Chandrasekaran Salary: चंद्रशेखरन की कितनी है संपत्ति, 2026 में मिला 158.66 करोड़ का पैकेज, जानिए नेट वर्थ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल